Leftover Poha: बचे हुए पोहा से घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स

फेंक दिया पोहा? हां! फेंक दिया! ख़राब होने वाला था। अरे, खराब होने वाला था! ख़राब नहीं हुआ था। ख़राब होने से पहले से उसको अन्य रेसिपीज में इस्तेमाल किया जा सकता था। फेंकने से पहले सोचना चाहिए था न। खैर, शायद आप भी घर पर बचे हुए अन्य भोजन और पोहा को भी ऐसे ही फेंक देते हैं। अगर हां, तो फेंकने से पहले इस लेख को ज़रूर पढ़ लीजिये। क्यूंकि, बचे हुए पोहा से आप कई तरह की टेस्टी और लाजवाब स्नैक्स बना सकती हैं।
जी हां, अगर रात में या दिन में खाने के लिए आपने पोहा तैयार किया है और कुछ अधिक ही पोहा बन के तैयार हो गया है, और अतिरिक्त पोहा को फेंकने जा रही है, तो फेंकने की जगह ये शानदार स्नैक्स बनाकर सब को खिलाएं। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारें में।
पोहा के पकौड़े
सामग्री
पोहा-2 कप, आलू-2 उबले हुए, नमक-स्वादानुसार, बेसन-2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, आमचूर पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-तलने के लिए, गरम मसाला-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में बचे हुए पोहा, बेसन और आलू को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस मिश्रण में बाकि अन्य समग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इसके बाद इसमें हल्का पानी डालकर अच्छे से मैश कर लीजिये और इस मिश्रण में से लेकर पकौड़े के आकार में बना लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके तैयार पकोड़े को डालें और डीप फ्राई करके निकाल लीजिये।
- अब इसे चटनी के साथ खाने के लिए सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:टेस्ट का तड़का लगाने के लिए विंटर में बनाएं रागी आटे से तैयार ये स्वादिष्ट पकवान
पोहा उत्तपम
सामग्री
पोहा-2 कप, नमक-स्वादानुसार, दही-2 चम्मच, सूजी-3 चम्मच, हरी सब्जियां-1 कप, धनिया पत्ता-2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, चिली फ्लैक्स-1/2 चम्मच, तेल-आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को मिक्सर से डालकर पेस्ट बना लीजिये।
- अब इसे पेस्ट में नमक, सूजी, दही और हल्का पानी डालकर अच्छे से मैश कर लीजिये।
- इधर एक अन्य बर्तन में सभी सब्जियों को बारीक़ काटकर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम कीजिये और पैन में मिक्स पोहा को डालें और फैला दें, फ़ैलाने के बाद मिक्स की हुई सब्जी में से उत्तपम के ऊपर डालकर कुछ देर पका लीजिये।
- कुछ देर पकने के बाद उपर से चिली फ्लैक्स डालें और पलटकर दूसरे साइड भी पका लीजिये।
- तैयार है पोहा उत्तपम सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:Leftover Poori: बची हुई पूरी से घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी डिश
पोहा आलू की टिक्की
सामग्री
पोहा-2 कप, आलू-3 उबले हुए, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-तलने के लिए, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, मूंगफली पाउडर-2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, कोर्न फ्लोर-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में पोहा, उबले आलू, मिर्च पाउडर, नमक आदि सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मैश कर लीजिये।
- अब इसमें हल्का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।
- इसके बाद मैश किये हुए सामग्री में से लीजिये और टिक्की के आकार में बनाकर तैयार कर लीजिये।
- अब इस टिक्की को गरम किये हुए पैन में डालकर मध्यम आंच पर दोनों साइड सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।
- तैयार है पोहा आलू की टिक्की सर्व करने के लिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@media.newstracklive.com,thenewtop10s.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।