उत्तपम जैसी डिश अगर घर पर तैयार की जाए तो इसका जायका और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि।
Updated:- 2018-11-01, 15:36 IST
साउथ इंडियन डिजेश स्वाद के मामले में बेजोड़ हैं फिर चाहे वह इडली सांभर हो, मसाला डोसा हो या फिर सांभर वड़ा। साउथ इंडियन डिशेस में उत्तपम का स्वाद भी अनूठा है। यह डिश एक परफेक्ट मील है। इसमें आप अनाज और अपनी मनपसंद सब्जियों के साथ स्वाद भरा उत्तपम तैयार कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस टेस्टी डिश को बनाने की विधि।
उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बोल में 3 घंटे तक भिगोए हुए चावल और मेथी दाना लें। अब इसे एक ब्लेंडर में डालें। इसमें आधा कप पोहा और स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसी तरह करीब तीन घंटे तक भिगोई हुई उड़द दाल ब्लेंड कर लें और उसे एक बड़े बोल में निकाल लें। अब चावल का मिश्रण उड़द के मिश्रण में मिक्स कर लें। यह मिश्रण 8-10 घंटे के लिए रख दें ताकि इसमें खमीर उठ जाए। इसके बाद मिश्रण में स्वादानुसार नमक मिलाकर मिक्स कर दें। अब एक पैन में 2-3 चम्मच तेल गर्म करें। फिर उस पर तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें। उसे पैन पर गोल आकार में फैला दें। उसके बाद आपकी पसंदीदा सब्जियों जैसे कि गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर आदि के छोटे टुकड़े उस पर डाल दें। इस पर आप आवश्यकता अनुसार तेल भी डाल सकती हैं। आखिर में इसे ढंक दें और धीमी आंच पर 5-8 मिनट तक पकने दें। स्वादिष्ट उत्तपम तैयार है। इसे सॉस या नारियल चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।