Open Kitchen के लिए परफेक्ट हैं ये Utensils Stand, स्टोरेज के साथ देंगे स्टाइलिश लुक

Utensils Stand For Kitchen: आजकल घरों में ओपन किचन (Open Kitchen) का चलन बहुत बढ़ गया है, क्योंकि यह न केवल घर को बड़ा और मॉडर्न दिखाता है, लेकिन ओपन किचन की सबसे बड़ी चुनौती होती है सामान को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना। अगर बर्तन सही ढंग से न रखे हों, तो पूरा किचन बिखरा हुआ नजर आता है। ऐसे में एक स्टाइलिश और सही बर्तन स्टैंड (Utensil Stand) आपकी मुश्किल आसान कर सकता है। ये स्टैंड न केवल स्टोरेज की समस्या को हल करते हैं, बल्कि आपकी किचन की दीवारों और स्लैब को एक लग्जरी लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं ओपन किचन के लिए कुछ बर्तन स्टैंड के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
हैंडगिंग सीलिंग यूटेनसिल्स रैक (Hanging Ceiling Utensils Rack)

अगर आपके किचन में आइलैंड है, तो उसके ऊपर छत से लटकने वाला पॉट रैक बहुत ही क्लासी और लग्जरी लुक देता है।छत से लटकने वाला यह रैक भारी कड़ाही, पैन और बड़े बर्तनों को व्यवस्थित रखने का सबसे बेहतरीन जरिया है। इससे आपका कीमती काउंटरटॉप खाली रहता है और जरूरत का सामान हमेशा आपकी पहुंच में रहता है। आयरन, वुडन या कॉपर फिनिश वाले रैक चुनकर आप अपने किचन में क्लासिक और लग्जरी वाइब्स जोड़ सकते हैं।
सिरेमिक या पोर्सिलेन होल्डर (Ceremic Utensils Holder)

अगर आप अपने किचन में डेकोरेटिव बर्तन होल्डर रखना चाहती हैं, तो सिरेमिक होल्डर चुन सकती हैं। अगर आपका किचन पेस्टल या व्हाइट थीम पर आधारित है, तो रंगीन सिरेमिक स्टैंड आपके काउंटरटॉप की शोभा बढ़ा सकते हैं।
फोर्डेबल बंबू डिश रैक (Foldable Bamboo Dish Rack)

फोल्डेबल बैम्बू डिश रैक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपनी किचन को सस्टेनेबल और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं। इसकी खास बात यह है कि फोल्डेबल होना है। छोटे या ओपन किचन में जगह की कमी होने पर, आप इसे इस्तेमाल के बाद आसानी से फ्लैट मोड़कर कैबिनेट में रख सकते हैं।
अंडर शेल्फ हैंगिंग बास्केट (Under-Shelf Hanging Basket)

अगर शेल्फ के नीचे खाली जगह है, तो वहां अंडर-शेल्फ बास्केट लगा सकती हैं। दइसमें आप हल्के बर्तन जैसे छोटे बाउल या किचन टॉवल रख सकती हैं।
एक्सपैनडेबल अंडर-सिंक यूटेनसिल्स रैक (Expandable Under-Sink Organizer)

सिंक के नीचे अक्सर पाइप की वजह से जगह बर्बाद होती है। अब ऐसे में आप चाहे, तो इसके नीचे बर्तन रखने की रैक बनवा सकती हैं। यह स्टैंड एडजस्टेबल होता है और पाइप के चारों ओर फिट होकर क्लीनिंग एजेंट्स और भारी बर्तनों के लिए अतिरिक्त जगह बना देता है।
मेश मेटल कटलरी होल्डर (Mesh Metal Cutlery Holder)

चम्मच और कांटों के लिए ब्लैक या रोज गोल्ड फिनिश वाला मेश स्टैंड बहुत ट्रेंडी है। इसमें रखने से बर्तन जल्दी सूखते हैं और जंग लगने का खतरा कम होता है।
रोटेटिंग स्पाइस और यूटेंसिल्स ऑर्गनाइजर (Lazy Susan/360° Rotating Stand)

अगर आप अपने किचन में कोने वाली जगह (Corner space) का इस्तेमाल करने के लिए रोटेटिंग स्टैंड बेस्ट हैं। इसे घुमाकर आप आसानी से अपना मनचाहा बर्तन निकाल सकते हैं। कोनों में रखे बर्तनों तक पहुंच आसान बना देता है और दिखने में भी काफी कूल लगता है।
वॉल-माउंटेड स्टील बर्तन रैक (Wall-Mounted Bartan Racks)

ओपन किचन में जगह बचाने के लिए दीवार पर लगने वाले स्टेनलेस स्टील स्टैंड सबसे अच्छे होते हैं। इसमें प्लेट्स, कटोरियों और चम्मचों के लिए अलग-अलग सेक्शन बने होते हैं। ये स्लैब की जगह खाली रखते हैं, जिससे आपको काम करने के लिए अधिक जगह मिलती है। आजकल काले रंग के मैट फिनिश वाले स्टील स्टैंड बहुत ट्रेंड में हैं, जो सफेद या ग्रे रंग की किचन की दीवारों पर बहुत क्लासी लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ Wooden Partition के ये डिजाइन हर घर में लगते हैं क्लासी, कम स्पेस को इस तरह मैनेज कर सकती हैं आप
सिंक के ऊपर वाले बर्तन स्टैंड (Over-the-Sink Drying Bartan Racks)

अगर आपकी किचन छोटी है, तो सिंक के ठीक ऊपर फिट होने वाले स्टैंड एक स्मार्ट चॉइस हैं। इन स्टैंड्स की खासियत यह होती है कि बर्तनों का सारा पानी सीधा सिंक में गिरता है। इसमें चाकू रखने के लिए अलग होल्डर और चॉपिंग बोर्ड के लिए अलग स्टैंड होता है। यह आपकी किचन को एक ऑर्गनाइज्ड और मॉडर्न वर्कस्टेशन जैसा लुक देता है।
टू-टियर बम्बू डिश ड्रेनर बर्तन स्टैंड (2-Tier Bamboo Dish Drainer Bartan Rack)

अगर आप अपने किचन को ईको-फ्रेंडली या बोहो लुक देना चाहती हैं, तो लकड़ी या बम्बू के स्टैंड बेस्ट हैं। इससे किचन को वार्म और नेचुरल लुक मिलेगा। यह फोल्डेबल होते हैं और देखने में बहुत महंगे और एस्थेटिक लगते हैं।
पुल-आउट बास्केट ऑर्गनाइजर बर्तन स्टैंड (Pull-out Basket Bartan Stand)

अगर आप चाहते हैं कि बर्तन बाहर तो रहें पर थोड़े सलीके से, तो स्लीक वायर बास्केट का उपयोग करें। आजकल Rose Gold या Copper फिनिश वाले वायर स्टैंड बहुत पॉपुलर हैं। इनमें केवल वही बर्तन रखें जो देखने में सुंदर हों, जैसे सिरेमिक प्लेट्स या कांच के गिलास।
कॉर्नर बर्तन स्टैंड (Corner Spice & Plate Rack)

किचन के कोनों का अक्सर इस्तेमाल नहीं हो पाता। एक 3-लेयर वाला कॉर्नर स्टैंड न केवल जगह बचाता है बल्कि खाली कोनों को एक डेकोरेटिव टच भी देता है।
इसे भी पढ़ें- Small Open Kitchen को बड़ा दिखाने के स्मार्ट आइडियाज, 10 टिप्स जो बदल देंगे पूरा लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- ओपन किचन के लिए कैसा बर्तन स्टैंड लगा सकते हैं?
- ओपन किचन में आप अलग-अलग डिजाइन के स्टैंड लगा सकती हैं। इसमें वॉल-माउंटेड स्टील बर्तन रैक बेस्ट है।
- छोटे ओपन किचन के लिए जगह बचाने वाले कौन से स्टैंड्स हैं?
- छोटे ओपन किचन के लिए आप Over-the-Sink Rack और कॉर्नर रैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।