Open Kitchen के बेस्ट हैं Wall Panel के ये ट्रेंडी डिजाइंस, बदल जाएगा पूरा इंटीरियर

Open Kitchen Wall Panel Designs: ओपन किचन आमतौर पर लिविंग रूम के साथ जुड़ा होता है। अब ऐसे में कमरे के साथ-साथ किचन का भी खास ध्यान रखते हैं। फिर चाहे रैक डिजाइन हो या फिर दीवारों का पेंट हो। हालांकि रोजाना इस्तेमाल होने के कारण वॉल का रंग फीका जाता है, जिसे अगर समय-समय पर पेंट न किया जाए, तो यह पूरे लुक को कर देता है।
इससे बचने के लिए लोग आजकल किचन की दीवारों को बोरिंग रखने के बजाय वॉल पैनल्स लगवाते हैं। ये पैनल्स न सिर्फ किचन के लुक में चार चांद लगाते हैं, बल्कि इन्हें साफ रखना भी बेहद आसान होता है। चाहे आपका किचन छोटा हो या बड़ा। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे जो आपके किचन को एक मॉडर्न और लग्जरी लुक देंगे।
कोस्टल वॉल पैनल (Coastal Kitchen Backsplash Wall Panle)
कोस्टल किचन बैकस्प्लैश आपके घर में समुद्र की ताजगी और सुकून लाता है। इसके लिए आप हल्के नीले, एक्वा या समुद्री झाग जैसे रंगों वाली ग्लास मोजेक टाइल्स का उपयोग कर सकती हैं।
सीपियों के आकार वाली 'फिश स्केल' टाइल्स या सैंडी न्यूट्रल टोन के पत्थर बीच वाइब देते हैं। यह डिजाइन न केवल किचन को बड़ा दिखाता है, बल्कि खाना बनाते समय आपको वेकेशन जैसा अहसास भी कराता है।
कंक्रीट टेक्सचर वॉल पैनल (Concrete Texture Wall Panel)
अगर आप इंडस्ट्रियल इंटीरियर के शौकीन हैं, तो आप अपने किचन में कंक्रीट टेक्सचर वाले पैनल लगा सकते हैं। ग्रे कंक्रीट फिनिश वाले पैनल्स सबसे अच्छा विकल्प हैं। यह रफ-एंड-टफ और बहुत कूल लगते हैं।
बैकलिट वॉल पैनल्स (Backlit Wall Panel)
बैकलिट (Backlit) पैनल्स आपके ओपन किचन को एक जादुई और आलीशान माहौल प्रदान करते हैं। पैनल के पीछे छिपी LED स्ट्रिप्स दीवारों को एक नरम चमक देती हैं, जिससे किचन का कोना-कोना जीवंत हो उठता है। रात के समय यह डिजाइन न केवल रोशनी का बेहतरीन स्रोत बनता है, बल्कि इंटीरियर को बेहद 'मूडी' और प्रीमियम वाइब भी देता है।
लैमिनेट शीट वॉल पैनल (Laminate Sheet Wall Panel)
लैमिनेट शीट पैनल्स ओपन किचन के लिए सबसे व्यावहारिक और टिकाऊ विकल्प हैं। ये न केवल हीट और वॉटर-रेसिस्टेंट होते हैं, बल्कि इन्हें साफ करना भी बेहद आसान है। हजारों रंगों, वुडन टेक्सचर और मैट-ग्लोसी फिनिश में उपलब्ध होने के कारण, ये आपके बजट में लग्जरी इंटीरियर का सपना पूरा करते हैं।
टेराजो डिजाइन वॉल पैनल (Terrazzo Style Wall Panel)
पुराने जमाने का टेराजा अब फिर से फैशन में है। रंग-बिरंगे पत्थरों के छोटे टुकड़ों वाला यह डिजाइन आपकी किचन में कलर्स और फन एलिमेंट जोड़ता है।
मिरर या ग्लास वॉल पैनल (Mirror/Tinted Glass Wall Panel For Kitchen)
Image Credit- (JUL3Z)
अगर आपका ओपन किचन छोटा है, तो आप मिरर वॉल पैनल जादू की तरह काम करता है। टिंटेड ग्लास या मिरर पैनल्स न केवल सफाई में आसान होते हैं, बल्कि रिफ्लेक्शन की वजह से आपका किचन दोगुना बड़ा नजर आता है।
3D टेक्सचर्ड पैनल्स (3D Textured Panels)
3D टेक्सचर्ड पैनल्स दीवारों पर एक आर्टिस्टिक लुक क्रिएट करते हैं। रोशनी पड़ने पर इनका उभार और भी खूबसूरत लगता है। यह आपके ओपन किचन को बाकी कमरों से अलग दिखाने का एक बेहतरीन तरीका है।
फ्लूटेड वॉल पैनल्स (WPC Or Fluted Panel For Open Kitchen)
फ्लूटेड पैनल्स इस समय का सबसे हॉट ट्रेंड है। लकड़ी जैसी दिखने वाली ये स्ट्रिप्स किचन को एक वॉर्म और सोफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। खास बात यह है कि ये वाटरप्रूफ होने के साथ ही दीमक-रोधी भी होते हैं, इसलिए किचन की नमी से इन्हें कोई नुकसान नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के लिए परफेक्ट हैं ये Utensils Stand, स्टोरेज के साथ देंगे स्टाइलिश लुक
चारकोल लूवर्स वॉल पैनल (Charcoal Louvers Wall Panel For Kitchen)
अगर आप अपने किचन को एक मॉडर्न और डार्क टच देना चाहते हैं, तो चारकोल लूवर्स बेस्ट हैं। इनका टेक्सचर बहुत ही प्रीमियम लगता है और इन्हें साफ करना बहुत ही आसान है।
एक्रिलिक पैनलिंग (Acrylic Wall Panel For Kitchen)
किचन को ग्लॉसी और चमकदार लुक देने के लिए आप एक्रिलिक पैनल का चुनाव कर सकते हैं। ये लाइट को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे आपका छोटा किचन भी बड़ा और खुला-खुला महसूस होता है।
स्टोन विनियर वॉल पैनल (Stone Venear Wall Panel For Kitchen)
अगर आप अपने ओपन किचन को रस्टिक लुक देना चाहते हैं, तो स्टोन विनियर वॉल पैनल बेस्ट ऑप्शन है। इतना ही नहीं अगर यह लिविंग रूम और किचन में एक जैसा हो, तो यह परफेक्ट वाल पैनल है क्योंकि यह आसानी सोफा सेट के साथ मैच करता है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen Counter को दें मॉडर्न और क्लीन लुक, Masala Organizer Rack के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं बेस्ट ऑप्शन
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Pinterest, Amazon
- क्या किचन के लिए वॉल पैनल आते हैं?
- जी हां, किचन के लिए वॉल पैनल आते हैं?
- Open Kitchen में कैसा वॉल पैनल लगाना सही है?
- अगर आप एक प्रीमियम और स्लीक लुक चाहते हैं, तो लैक्क्वर्ड ग्लास वाला वॉल पैनल लगवा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।