सावन में इन विशाल शिवलिंग के दर्शन के लिए जाएं, हर दिन जलाभिषेक के लिए लगती है भक्तों की भीड़

देश में सबसे ऊंचे शिवलिंग का रिकॉर्ड पहले कर्नाटक के कोलार जिले के कोटिलिंगा मंदिर के नाम था। यहां 108 फीट का शिवलिंग है। लेकिन अब तिरुवनंतपुरम के महेश्वरम श्री शिव पार्वती मंदिर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-25, 23:34 IST
top  biggest shivling in india must visit on sawan

सावन का महीना शुरू होते है, देश की लगभग हर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस पर्व में लोग सोमवार के दिन मंदिरों में दर्शन के लिए ज्यादा जाते हैं, क्योंकि सावन का सोमवार सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।  सोमवार के दिन लोग जगह-जगह शिवलिंग को पानी चढ़ाने जाते हैं।

इस पर्व में भगवान का जलाभिषेक शुभ माना जाता है।  इस खास मौके पर लोग देश-दुनिया में महादेव की ऊंची-ऊंची मूर्तियां देखने का प्लान बनाते हैं। आप भी इस बार देश के ऊंचे शिवलिंग के दर्शन के लिए सावन में जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको इनके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कोटिलिंगेश्वर मंदिर, कर्नाटक

karnataka

कोटिलिंगाला जागित्याला जिले के वेलगातुर मंडल में स्थित है। यह सोने के खनन के लिए प्रसिद्ध कोलार जिले के कम्मासंद्रा शहर में स्थित है। इसे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिरों में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई 108 फीट है। इस मंदिर में विभिन्न आकारों के लगभग एक करोड़ शिवलिंग स्थापित हैं। इसी कारण इस मंदिर का नाम कोडी लिंगेश्वर मंदिर पड़ा।  कन्नड़ में कोटिलिंगेश्वर से कोटि का मतलब करोड़ होता है। 

कोटिलिंगेश्वर मंदिर में 108 फीट ऊंचा शिव लिंगम है और उसके सामने 35 फीट ऊंचा नंदी विराजमान है। 

इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

हरिहर धाम मंदिर, झारखंड

sri shiva

यह मंदिर झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में स्थित है। यह मंदिर ‘चट मंगनी पट ब्याह’ के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 65 फीट है। यह शिवलिंग एक मंदिर है। जबकि इसके अंदर छोटा सा एक और शिवलिंग स्थापित है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप सावन में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो दर्शन के लिए यहां जाएं।  यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिरमें से एक है।

इसे भी पढ़ें- नोएडा के इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं, होंगी मुरादें पूरी

 

महेश्वरम श्री शिव पार्वती मंदिर, केरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Chenkal Maheswaram Shiva Temple (@maheswaramshivatempleofficial)

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने तिरुवनंतपुरम जिले के चेंकल में यह मंदिर स्थित है। श्री शिव पार्वती मंदिर की 111.2 फीट की संरचना को देखने के लिए हर दिन लोगों की भीड़ लगती है। शिव लिंगम बेलनाकार आकार में 8 मंजिलों में बनाया गया है। इसके अलावा जमीन पर 108 शिवलिंग स्थापित किये गये हैं, ताकि लोग जलाभिषेक कर सकें। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो सावन में यहां जरूर जाएं। 

इसके अलावा भूतेश्वर नाथ मंदिर, छत्तीसगढ़ और भोजेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश भी सबसे बड़े शिवलिंग मंदिरों में से एक है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।