herzindagi
surya mandir  modhera sun temple history time and all details

भारत के इन 3 सूर्य मंदिर को कहा जाता है देवताओं का घर, इस तरह जाएं परिवार के साथ दर्शन करने

अगर आप अपने परिवार की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए भगवान के दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो सूर्य भगवान का आर्शीवाद लेने जा सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 13:49 IST

देश भर में भगवान सूर्य को समर्पित कई मंदिर है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी आपको सूर्य मंदिर देखने को मिल जाएंगे। सूर्य देव के इन मंदिरों को भक्तों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि सूर्य देव आरोग्य देवता हैं। अगर कोई भक्त किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो वह भगवान के दर्शन से अपने अच्छे स्वास्थ्य की मन्नत मांगने आ सकता है। साथ ही, भगवान सूर्य देव भक्तों के सभी पाप हर लेते हैं।

कई लोगों का मानना है कि सूर्य की पूजा करने से स्वास्थ्य, आय और धन की प्राप्ति होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए आ सकते हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए मन्नत मांग सकते हैं। 

कोणार्क सूर्य मंदिर

Famous surya temple

यह सुंदर और सबसे प्रसिद्ध सूर्य मंदिर ओडिशा के कोणार्क में स्थित है। इस मंदिर के बारे में लोग अलग-अलग इतिहास बताते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इसका निर्माण भगवान कृष्ण के पुत्र साम्ब ने करवाया था। यह मंदिर चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित है। यह भारत के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।

इस मंदिर का आकार देश के सबसे अनोखे मंदिरों में से एक माना जाता है। क्योंकि, यह रथ के आकार में बना हुआ है। इस मंदिर में आज भी कई रहस्य हैं। रथ के आकार के इस मंदिर में आपको 12 पहिए नजर आएंगे, जिसे 7 घोड़े खींच रहे हैं। यह मंदिर देश के सबसे खास मंदिरों में एक माना जाता है। 

समय- मंदिर सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- Telugu Hanuman Jayanti 2024: साउथ इंडिया के इन फेमस हनुमान मंदिरों को कहा जाता है ऐतिहासिक, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

यह विडियो भी देखें

रांची सूर्य मंदिर

ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में भी आपको एक सूर्य भगवान को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिलेगा। यह रांची, टाटा रोड से 29 किमी दूर है। इस मंदिर में हम सूर्य को सात घोड़ों पर सवार होकर आते हुए देख सकते हैं। यह एक अनोखे आकार का मंदिर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। 

समय- मंदिर सुबह 6 से शाम 730 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक

 

मोढेरा सूर्य मंदिर

surya

गुजरात राज्य में स्थित इस सूर्य नारायण मंदिर में भी आप अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं।  इतिहास के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सोलंकी राजघराने के राजा भीमदेव ने करवाया था। यह मंदिर मोढेरा नाम के गांव में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित है। मंदिर तक पहुंचने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए आपको साधन मिल जाएंगे। 

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण बेहद सोच-समझकर किया गया है। क्योंकि मंदिर का सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को रोशन करती है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।