Rose Island Ranchi: झारखंड देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस महत्वपूर्ण राज्य की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो राजधानी रांची का नाम भी जरूर लिया जाता है।
रांची झारखंड का एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस खूबसूरत शहर में स्थित पंच घाघ वाटरफॉल, रांची लेक, बिरसा जूलॉजिकल पार्क और टैगोर हिल को एक्सप्लोर करने हर दिन पर्यटक पहुंचते हैं।
रांची में स्थित रोज आइलैंड भी खूबसूरती के मामले में किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस खूबसूरत आइलैंड को पूरे झारखंड का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको रोज आइलैंड की खासियत और इसके आसपास मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गुलाबी शाम के वक्त पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं।
यह तो जान चुके होंगे कि रोज आइलैंड रांची में है, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि यह खूबसूरत आइलैंड रांची से कितने किमी की दूरी पर और कहां है। दरअसल, यह खूबसूरत आइलैंड रांची से करीब 25 किमी की दूरी पर मांझी शहर के पास में स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोज आइलैंड गेतलसूद डैम का एक पार्ट है, जिसे कई लोग रोज आइलैंड के नाम से भी जानते हैं। शांतिप्रिय जगह होने के चलते यहां हर समय पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Amravati Travel: अमरावती से करीब 200 किमी के आसपास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, वीकेंड में आप भी पहुंचें
रोज आइलैंड को रोज आइलैंड क्यों कहा जाता है, इसके पीछे इस आइलैंड की खूबसूरती है। जी हां, यह कहा जाता है कि शाम के समय सूर्य की रोशनी पड़ती है, तो आसपास का नजारा रेड रोज की तरह दिखाई देता है। इसलिए इसे कई लोग रोज आइलैंड के नाम से जानते हैं। (झारखंड में घूमने की बेस्ट जगहें)
यह विडियो भी देखें
रोज आइलैंड खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग रांची का छिपा हुआ खजाना भी मानते हैं। मानसून में रोज आइलैंड के अलावा कई लोग गेतलसूद डैम की खूबसूरती को भी निहारने के लिए पहुंचते हैं। रोज आइलैंड के नाम से फेमस होने के चलते यहां कपल्स भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
स्थानीय और बाहरी सैलानियों के लिए रोज आइलैंड बेहद ही खास है। शहर की भाग-दौड़ से दूर यह आइलैंड शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।
रोज आइलैंड अपनी खूबसूरती के साथ अद्भुत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। सूर्यास्त के साथ-साथ सूर्योदय का नजारा देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड की जा सकता है।
रोज आइलैंड करने के साथ-साथ गेतलसूद डैम को एक्सप्लोर करना भी न भूलें। जी हां, जिस तरह रोज आइलैंड गुलाबी दृश्यों के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह गेतलसूद डैम के आसपास स्थित हरियाली भी अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है।
गेतलसूद डैम स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। मानसून के समय यहां दर्जन से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।
नोट: आपको बता दें कि गेतलसूद डैम सबसे बड़ा कृत्रिम डैम है और इसे रुक्का डैम के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Best Railway Routes: केरल में ये ट्रेन रूट मंजिल से भी अधिक खूबसूरत है, एक बार जरूर दीदार करें
रोज आइलैंड पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप देश के किसी भी राज्य और शहर से रांची पहुंच सकते हैं। रांची रेलवे या रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टैक्सी या कैब लेकर आप आसानी से रोज आइलैंड आइलैंड पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।