भारत की इन जगहों पर हवा में बैठकर लंच और डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं आप

अगर घूमने के साथ-साथ कुछ मज़ेदार जगह खाने का मौका मिले तो भारतीय लोग कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। अगर किसी स्थान रोबोट खाना परोस रहा हो तो वहां भी लोग खाने के लिए पहुंच जाते हैं। एक तरह से भारतीय लोग घूमने के साथ-साथ कुछ यूनिक जगह भी खाना खाने के लिए जगह की तलाश करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप हवा में उड़ते हुए लजीज भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको फ्लाइंग होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी जब इन शहरों में पहुंचेंगे तो फ्लाइंग होटल में भोजन का स्वाद ज़रूर चखना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
फ्लाइंग रेस्टोरेंट, मनाली

आपको बता दें कि हाल में ही मनाली में फ्लाइंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से इसे खोला गया है। कहा जा रहा है कि यहां पर लंच और डिनर के कई सारे पैकेज हैं। इसमें लगभग 5 कोर्स मिल पैकेज की स्टार्टिंग लगभग 3999 रुपये से शुरू होगा। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको फ्लाइंग रेस्टोरेंट ज़रूर पहुंचना चाहिए।
- कितनी फीट की ऊंचाई पर है-लगभग 160 फीट की ऊंचाई पर आप 360 डिग्री घूमते हुए लजीज भोजन का स्वाद चख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पैसा वसूल है उत्तराखंड की यह जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
बिस्वा बंगला रेस्टोरेंट, कोलकाता

अगर आप कोलकाता घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप यहां भी बिस्वा बंगला रेस्टोरेंट में हवा में लटकते हुए लजीज भोजन का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि जमीन से लगभग 55 मीटर की ऊंचाई पर लटकता हुआ रेस्टोरेंट है। कहा जाता है कि इस रेस्टोरेंट में एक साथ लगभग 72 लोग के साथ में बैठ सकते हैं और 360 डिग्री घूमते हुए अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। आपको बता दें कि यहां बुफे सिस्टम की भी सुविधा है।(कोलकाता की फेमस जगह)
- टिप्स- यहां जाने के लिए आपको पहले से बुकिंग करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:क्या सच में इस झील के पानी का रंग बदलता है? आप भी जानें
फ्लाइंग रेस्टोरेंट, बेंगलुरु

बेंगलुरु में मौजूद फ्लाइंग रेस्टोरेंट को देश का पहला फ्लाइंग रेस्टोरेंट माना जाता है। कहा जाता है कि यह रेस्टोरेंट न केवल स्वादिष्ट भोजन परोसता है, बल्कि झील और पार्क का शानदार दृश्य भी प्रस्तुत करता है। आपको बता दें कि यह जमीन से लगभग 120 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। ऐसे में अगर आप बेंगलुरु घूमने के लिए जा रहे हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए।(भारत के विचित्र गांव)
- समय- यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 8:30 तक खुला रहता है।
- टिप्स-वीकेंड में इस रेस्टोरेंट अधिक होता है इसलिए आप अन्य दिन जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@twitter,tripoto)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।