herzindagi
white mustard

तड़का बनाने से लेकर अचार डालने तक, इन चीजों के लिए होता है सफेद, पीली और काली सरसों का उपयोग

सरसों का आकार भले ही बहुत छोटा और बारीक हो लेकिन यह रसोई के मुख्य मसाले में से एक है। तेल से लेकर दाल और तड़का के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सरसों 3 तरह के होते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-06-27, 10:50 IST

भारतीय रसोई में आपको बहुत आसानी से सरसों या राई मिल जाएंगे। ये तो आप सभी को पता होगा कि सरसों या राई का उपयोग घर में तड़का लगाने से लेकर इसके तेल से अचार डाली जाती है। सरसों के दाल और पाउडर से कई तरह के अचार और डिशेज बनाई जाती है। सरसों के दानों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस। ये सभी मिनरल्स हमारे सेहत के लिए भी लाभदायक है। ये तो रही सरसों के गुण और उपयोग की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों तीन रंग के होते हैं। बाजार में आपको काली या भूरी, पीली और सफेद रंग की सरसों आसानी से मिल जाएगी। आइए जानते हैं इन तीनों सरसों के बारे में।

पीली, काली और सफेद तीनों सरसों में है अलग गुण

mustard oil

सरसों की तीन किस्म होती है, पीली, काली और सफेद। हमारे रसोई में सफेद सरसों का उपयोग बेहद कम या न के बराबर होता है। वहीं, काली और पीली सरसों का उपयोग किचन में तड़का लगने से लेकर अचार डालने तक, कई चीजों के लिए किया जाता है। पीली सरसों को पीस कर मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है, वहीं काली सरसों का इस्तेमाल तड़का लगाने और इसके तेल और दाल का सब्जी और अचार बनाने के लिए किया जाता है। पीली सरसों के तेल का इस्तेमाल घरों में काली के मुकाबले ज्यादा होता है। इसके अलावा काली सरसों के तेल का उपयोग आमतौर पर अचार के स्वाद को बढ़ाने और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए किया जाता है।

सफेद और पीली सरसों

yellow mustard vs white mustard

काली सरसों के बारे में तो सभी को पता होगा लेकिन बहुत से लोगों को सफेद और पीली सरसों के बारे में नहीं पता होता है। बहुत से लोग सफेद और पीली सरसों को एक समझते हैं, तो आपको बतां दे कि ये दोनों भले ही सरसों के परिवार से आते हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग किस्म है। आमतौर पर सफेद सरसों का उपयोग यूरोपीय भोजन में स्वाद लाने के लिए किया जाता है। वहीं पीली सरसों का उपयोगभारतीय भोजन में स्वाद लाने के लिए किया जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: सरसों के पेस्ट से बनने वाली इन 5 रेसिपीज के बारे में जानें

पीली और सफेद सरसों का इस्तेमाल

difference between yellow mustard and white mustard oil

पीली सरसों सफेद सरसों के मुकाबले ज्यादा मसालेदार और तीखे होते हैं। सफेद सरसों आकार में पीले सरसों से बड़े होते हैं। सफेद सरसों का उपयोग क्रीमी सॉस या मेयोनेज़ बनाने के लिए किया जाता है। सरसों के तीनों किस्मों में काली सरसों सबसे ज्यादा मसालेदार और तीखी होती है, वहीं पीली सरसों काली से थोड़ी कम तीखी होती है और सफेद सरसों में नाम के बराबर ही तीखापन होता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या हैं सरसों का तेल डाइट में शामिल करने के फायदे?

 

ये रहे किचन में मौजूद तीन तरह के सरसों के बारे में कुछ जानकारी। आपको भी इन तरह के सरसों के बारे में कुछ अलग जानकारी पता हो तो हमें कमेंट कर बताएं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो, इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik and Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।