इस बार अलग तरीके से मनानी है दिवाली तो जरूर ट्राई करें यह साउथ इंडियन मिठाई

फेस्टिव सीजन हो और मिठाई की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खासतौर से, दिवाली के मौके पर तो घर में तरह-तरह की मिठाईयां बनती हैं। आप भी हर बार दिवाली के मौके पर रसगुल्ले से लेकर गुलाबजामुन, काजू की बरफी से लेकर कलाकंद जैसी कई मिठाईयों का स्वाद चखती होंगी। लेकिन जब मीठे की बात हो तो सिर्फ इन डिशेज को बनाना ही काफी नहीं है। यह तो ऐसी फेमस मिठाई हैं, जिनका ख्याल मन में सबसे पहले आता है। लेकिन अगर आप इस बार मीठे में कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। मसलन, आप इस दिवाली अलग-अलग राज्यों की स्पेशल मिठाई का आनंद ले सकती हैं। यह आपकी दिवाली को तो खास बनाएगा ही, साथ ही आपको कई तरह की स्वीट डिश चखने का मौका भी मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ साउथ इंडियन मिठाईयों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन में बना सकती हैं-
पायसम

साउथ इंडिया की मिठाईयों की लिस्ट तैयार की जाए और उसमें पायसम को शामिल ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पायसम को चावल, सूजी व दूध आदि की मदद से बनाया जाता है। पायसम खासतौर से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बेहद लोकप्रिय है। इसे बनाते समय आप सूखे मेवे व ताजे फलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
कोझुकट्टई

कोझुकट्टई एक राइस डंपलिंग है, जिसे नारियल से भरा जाता है और इसमें मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल होता है। यह काफी हद तक मोदक की तरह ही दिखता है। जिस तरह महाराष्ट्र में गणेश चर्तुथी में मोदक बनाए जाते हैं। ठीक उसी तरह तमिलनाडु में विनायक चुतुर्थी समारोह का कोझुकट्टई एक अमिट हिस्सा है। ऐसा भी माना जाता है कि कोझुकट्टई पिल्लैयार देवता को बेहद पसंद है।
इसे जरूर पढ़ें: खाने में पड़ गई है अधिक मिर्च और नमक तो इस तरह बदलें उसका स्वाद
बदुशा

दिवाली के अवसर पर अगर आप एक बेहतरीन साउथ इंडियन मिठाई का स्वाद चखना चाहती हैं तो आपको एक बार बदुशा को जरूर टेस्ट करना चाहिए। यह आमतौर पर डोनट्स के शेप के होते हैं, जिन्हें डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद इसे चाशनी में डुबोया जाता है। यह बदुशा कई साइज में मिलते हैं। मसलन, चिट्टी बदुशा नियमित बदुशा की अपेक्षा साइज में छोटे होते हैं। हालांकि इनके टेस्ट में कोई अंतर नहीं होता।
इसे जरूर पढ़ें: किचन को बनाना है खास तो इस्तेमाल करें यह प्लेड एसेसरीज
खुबानी का मीठा

यह सूखी खुबानी आंध्र में बेहद ही पसंद किए जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए रातभर मीठे पानी में भिगोया जाता है, जब तक वह नरम ना हो जाएं। फिर खुबानी को मैश किया जाता है। इसके बाद इसे चीनी के साथ मिलाया जाता है और फिर उस पर क्रीम या कस्टर्ड डाला जाता है। इस स्वीट डिश को अक्सर हैदराबादी शादी की दावतों में परोसा जाता है। आप भी अपनी दिवाली को रॉयल बनाने के लिए इस डिश का स्वाद चख सकती हैं।
कजिकायलु

त्योहारों के अवसर पर साउथ इंडिया में लोग कजिकायलु को बनाना काफी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए पहले आटा लगाया जाता है और फिर उसमें नारियल व मेवे को भरा जाता है। यह वास्तव में एक तरह की गुजिया ही है। वैसे तो इसे अब तक डीप फ्राई किया जाता था, लेकिन अब कुछ लोग इसे बेक भी करने लगे हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: chefreetuudaykugaji, spiceupthecurry, archanaskitchen, vegrecipesofindia, masalakorb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।