Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:22 PM IST

कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र

रंग-बिरंगे परिधान और खाने-पीने के साथ कोल्हापुरी चप्पलों के लिए भी खूब जाना जाता है कोल्हापुर। जानें और क्या है यहां खास।
Updated:- 2020-09-16, 12:26 IST
know best things about kolhapur in maharashtra

कोल्हापुर महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध जगह है। कोल्हापुर खान-पान, परिधान और बेहतरीन चप्पलों के लिए पूरे भारत में फेमस है। कोल्हापुर की सांकृतिक और पारंपरिक चीजें लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करती हैं। यहां घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के लिए भी बहुत सुंदर जगहे हैं। इस शहर को महाराष्ट्र का सबसे प्राचीन शहर भी माना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि भोसले छत्रपति का शासन यहां कई सालों तक रहा था। तो चलिए जानते हैं कोल्हापुर शहर की खूबसूरती के बारे में और ये भी जानते हैं कि क्या खास है इस शहर में सैलानियों के लिए-

मिसल डिश

best things about kolhapur in maharashtra inside

अमूमन किसी भी शहर के लिए घूमने निकलते हैं तो उस शहर के बारे में ये ज़रूर जानने की कोशिश करते हैं कि वहां टेस्टी फ़ूड मिलते भी हैं या नहीं। तो आपकी जानकरी के लिए बता दें कि अगर आप कोल्हापुर जा रही हैं तो मिसल डिश को ट्राई करना ना भूलें। यह डिश बेहद ही स्वादिष्ट और मशहूर भी है। आप खासबाग मिसल और बावड़ा मिसल भी ट्राई कर सकती हैं। नॉनवेज में आप तांबड़ा रस्सा, मटन का अचार, कीमा राइस भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुणे गई हैं तो इन चीजों का लुत्फ उठाना ना भूलें

महालक्ष्मी मंदिर

kolhapur in maharashtra inside

अगर आपको कोल्हापुर में किसी घार्मिक स्थान पर घूमना है तो आप महालक्ष्मी मंदिर जा सकती हैं। यह मंदिर पंचगंगा नदी के किनारे है। मंदिर दर्शन के साथ-साथ आप नदी किनारे मस्ती भी कर सकती हैं। इस मंदिर को यहां के स्थानीय लोग अंबाबाई मंदिर के नाम से भी बुलाते हैं। कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर भी है, इसका भी दर्शन करना ना भूलें। ये दोनों ही प्राचीन मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। (अमरावती के इन डेस्टिनेशन्स को विजिट करना न भूलें)

 

दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

best things about kolhapur in maharashtra inside

मंदिर दर्शन के बाद आपको दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ज़रूर घूमना चाहिए। यहां की वन्य-जीव और प्रकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां आपको जंगली जीव को करीब से देखने का मौका मिलेगा। वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रहती है। इसके अंदर घूमने के लिए भाड़े पर गाड़ी लेनी होती है।

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बारे में कितना जानती हैं आप? खेलें ये क्विज और जानें

कोल्हापुरी चप्पल 

about kolhapur in maharashtra inside

कोल्हापुर घूमने जाएं और कोल्हापुरी चप्पल नहीं ख़रीदे तो फिर यहां आने का क्या फायदा। कोल्हापुरी चप्पल पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह चप्पल यहां की पारंपरिक पहचान है। कोल्हापुरी रंग-बिरंगी चप्पलों को विदेश से आए पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। कोल्हापुरी चप्पल के साथ-साथ कोल्हापुरी साड़ी भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@i.ytimg.com,wikimedia.org,www.mtdc.co.in)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।