Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड ?

फ्रूट कस्टर्ड घर में सभी को पसंद होता है ये ऐसी sweet dish है जो tasty भी है और healthy भी है। इसे आप आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकती हैं। आपने अकसर बाहर महंगे रेस्टोरेंट में फ्रू़ट कस्टर्ड खाया होगा लेकिन बाहर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से अपने घर पर इसे खुद ही बना सकती हैं। 
Updated:- 2018-10-31, 12:11 IST
fruit custard recipe big

फ्रूट कस्टर्ड घर में सभी को पसंद होता है ये ऐसी sweet dish है जो tasty भी है और healthy भी है। इसे आप आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकती हैं। आपने अकसर बाहर महंगे रेस्टोरेंट में फ्रू़ट कस्टर्ड खाया होगा लेकिन बाहर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से अपने घर पर इसे खुद ही बना सकती हैं। 

अगर आपके बच्चे खाना नहीं खाते या जूस नही पीते या दूध पीना पसंद नहीं है तो आप उनके लिए ये हेल्दी fruit custard अपने घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में ना तो ज्यादा सामान की जरूरत है और ना ही ज्यादा समय लगता है। आप fruit custard बनाकर अपने फ्रिज में भी रख सकती हैं और फिर जब आप चाहें उसे खाएं और सबको खिलाएं। 

एक बात जो आपको ध्यान रखनी है वो ये है कि फ्रूट कस्टर्ड बनाते समय आप सिर्फ मौसम में मिलने वाले फलों का ही इस्तेमाल करें। Seasonal fruits से बने कस्टर्ड का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है। घर पर कस्टर्ड बनाते समय आप इसमें मीठा अपने स्वाद के हिसाब से ज्यादा या कम भी कर सकती हैं। 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री 

  • अंगूर- 200 ग्राम
  • अनार- 1
  • आम- 1
  • सेब- 1
  • क्रीम- 1 कप 
  • चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
  • वनीला कस्टर्ड (vanilla custard)- 1/4 कप से थोड़ा सा ज्यादा
  • दूध- 1 लीटर (फुल क्रीम)

fruit custard recipe inside

Image Courtesy: Pxhere.com

नोट: आप चाहें तो Fruit Custard में सूखे मेवे भी डाल सकती हैं ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप कौन से फल कस्टर्ड बनाने में इस्तेमाल कर रही हैं और आप इसमें ड्राईफ्रूट डालना चाहती हैं या नहीं।

Read more: शेफ छवि से घर पर chocolate cocoa truffles बनाना सीखें

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

  • घर पर fruit custard बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें फूल क्रीम दूध डालकर उसे उबाल लें। 
  • ध्यान रखें कि 1 लीटर दूध में से 3/4 कप ठंडा दूध पहले बचा लें उसे ना उबालें
  • बचे हुये ठंडे दूध में custard powder डालकर इसे अच्छी तरह तब तक मिक्स करें जब तक कस्टर्ड की गुठलियां खत्म ना हो जाएं।
  • दूध जब पूरी तरह से उबल जाए तब आप गैस को धीमा कर दें और दूध को 4-5 मिनट कर गैस पर थोड़ी देर और उबलने दें। आप इसमें कस्टर्ड का पेस्ट डालें और दूध को चम्मच से हिलाते हुए दूध में पूरी तरह से मिक्स कर लें। 
  • कस्टर्ड को दूध में मिलाने के बाद अब आप इसमें चीनी भी डाल दें।

fruit custard recipe inside

  • अब इसे आप गैस पर धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए 5-7 मिनट तक और भी पकाइए। 
  • क्रीम को मथ कर व्हिप (whipe) कर लें।
  • फ्रूट आम और सेब (apple and mango) को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लें, अनार (pomegranate) को छील कर दाने निकाल लें
  • अंगूर को भी बीच में से काट कर आप इसे कस्टर्ड में डालें 
  • पके हुए कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दें।
  • अब इस फ्रूट कस्टर्ड को आप 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें और ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड को सर्व करें। 
  • ठंडा -ठंडा delicious कस्टर्ड लंच या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो तब आप खा सकती हैं।

Read more: केसर इलायची से बने श्रीखंड की गुजराती रेसिपी जानिए 

Tips: Fruit कस्टर्ड में ऐसा कोई भी फ्रूट ना डालें जिसमें ज्यादा रस हो जैसे तरबूज इस तरह के फल से कस्टर्ड का स्वाद खराब हो जाता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।