गुवाहाटी के इन रेस़्त्रां में मिलता है बेहद लजीज़ खाना, जानिए इनके बारे में

जब भी हम किसी नई जगह पर घूमने के लिए जाती हैं तो वहां की शानदार जगहों के साथ-साथ वहां के डिफरेंट फूड को भी टेस्ट करना चाहती हैं। अगर आप एक फूडी हैं तो गुवाहाटी में आपको अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र का मुख्य शहर होने के नाते, गुवाहाटी में रेस्तरां की एक समृद्ध सूची है जो न केवल जातीय असमिया भोजन परोसते हैं, बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों से भी मुख्य व्यंजन सर्व करते हैं। खोरिका और परम्परा पैरेडाइज़ जैसे रेस्त्रां में आपको पारंपरिक असमिया व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। उत्तर-पूर्वी व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है और अगर आप नार्थ-ईस्ट के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो आपको एक बार गुवाहाटी के अलग-अलग रेस्त्रा में जरूर जाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको गुवाहाटी के कुछ ऐसे ही रेस्त्रां के बारे में बता रहे हैं, जो आपको टेस्टी नॉर्थ-ईस्ट फूड को सर्व करते हैं-
परंपरा पैरेडाइज़

यह गुवाहाटी के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है। यहां पर आपको कई बेहतरीन असमिया फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां पर आपको वेजिटेरियन और नॉन-वेज फूड दोनों को ही टेस्ट करने को मिलेगा। नॉन-वेज फूड में फिश की कई वैरायटीज आपको यहां मिलेगी। विशिष्ट असमिया डिश खार रेस्त्रां के मेन्यू में एक विशिष्ट स्थान रखती है। यह रेस्त्रां सिलपुखुरी में मनीराम दीवान रोड पर स्थित है।
इसे जरूर पढ़ें: दक्षिण भारत में हनीमून के लिए विंटर में निकल रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
द स्क्वायर, नोवोटेल गुवाहाटी जीएस रोड

इस रेस्त्रां में आपको पूरे दिन का मील मसलन, नाश्ते, लंच और डिनर सर्व किया जाता है। वैसे तो इस रेस्त्रां में आपको कई तरह के व्यंजनों को चखने का मौका मिलेगा, लेकिन यहां पर आपको ऑथेटिंक असमिया डिशेज भी मिलेंगी। यहां पर सर्व की जाने वाली अधिकांश असमिया भोजन में दाल मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा यहां पर चावल, चीनी और देसी नारियल से बना नारिकोलर पिठा का स्वाद बेमिसाल होता है। यह रेस्त्रां दिसपुर जीएस रोड पर स्थित है।
इसे जरूर पढ़ें: एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर पहुंचें
खोरिका

यह गुवाहाटी का एक पॉपुलर रेस्त्रां है। बारबेक्यू पोर्क और चिकन के अलावा इस रेस्तरां में आपको लोकप्रिय हिलसा मछली सहित केले के पत्तों में लिपटे कई बेहतरीन व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। यहां पर मिलने वाली ब्लैक राइस पुडिंग को आपने शायद ही कभी खाया हो।
नागा किचन

अगर आप गुवाहाटी में नागा व्यंजनों को टेस्ट व एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो जीएस रोड पर स्थित नागा किचन आपको यह अफोर्डेबल प्राइस में अवेलेबल करवाएगा। यह रेस्त्रां स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप यहां पर हैं तो आपको बैम्बू शूटृस वाले पोर्क व नागा फ्राइड राइस को जरूर टेस्ट करना चाहिए। नागा व्यंजन वैसे तो बहुत मसालेदार होते हैं, हालांकि यह रेस्तरां हर किसी के स्वाद को ध्यान में रखते हुए मसालों में एक हेल्दी बैलेंस बनाने की कोशिश करता है।
मिसिंग किचन

अगर आप अरोमेटिक और डिलिशियस फूड खाना चाहती हैं तो आपको एक बार मिसिंग किचन में जरूर जाना चाहिए। गुवाहाटी के गणेशगुरी में हेंगारी रोड पर स्थित यह रेस्त्रां कई बेहतरीन थाली सर्व करता है। यहां पर आपको मिसिंग पोर्क और डक थाली को एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए। अगर आप एक पोर्क लवर हैं तो इस रेस्त्रां में विजिट किए बिना आपका गुवाहाटी का सफर यकीनन अधूरा ही रह जाएगा।
मैहंग

मैहंग असम के पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। गुवाहाटी के हेंगाबाड़ी रोड के रत्नागिरी टॉवर की पहली मंजिल पर स्थित इस रेस्त्रां में आपको बेहद ही स्वादिष्ट और ऑथेंटिक भोजन मिलेगा। यह रेस्तरां आपकी जेब के अनुकूल है और आपके पेट को खुश करेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: caleidoscope, content3.jdmagicbox, ahstatic, maihang, /media-cdn.tripadvisor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।