Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

दक्षिण भारत में हनीमून के लिए विंटर में निकल रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी सर्दियों के मौसम में हनीमून के लिए साउथ इंडिया के लिए निकल रहे हैं, तो जाने से पहले इन बातों पर ज़रूर गौर करें।  
Updated:- 2021-01-27, 11:31 IST
mind while going honeymoon in south india during winter tips

सर्दियों के मौसम में उत्तर-भारत से कई कपल्स हनीमून के लिए दक्षिण भारत के लिए जाते हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल दक्षिण भारत में हनीमून के साथ-साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। लेकिन, कई बार दक्षिण भारत के रीति-रिवाजों, खान-पान, वातावरण और मौसम के बारे में सही जानकारी न होने की वजह से हनीमून का रंग फीका पड़ जाता है। अगर आप हनीमून के लिए सर्दियों के मौसम में नार्थ-ईस्ट और उत्तर भारत में न जाकर दक्षिण भारत में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यात्रा से पहले कुछ बुनियादी बातों पर ज़रूर ध्यान देने की ज़रूरत है। तो चलिए जानते हैं।

वेशभूषा का रखें ध्यान

mind while going honeymoon in south india during winter inside

अगर आप सर्दियों के मौसम में हनीमून के लिए दक्षिण भारत के लिए निकल रहे हैं, तो आपको सबसे पहले वेशभूषा पर ध्यान देने की ज़रूरत है। ये लगभग हर कोई जनता है कि दक्षिण-भारत का पहनावा भारत के अन्य राज्यों से अलग रहते हैं, और सर्दियों के मौसम में भी अलग ही रहते हैं। अमूमन उत्तर भारत में सर्दी होती है, तो दक्षिण भारत में मौसम सामान्य बना रहता है। इसलिए जब आप यात्रा के लिए कपड़ा पैक करें तो इसका ज़रूर ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों में बना रही हैं शादी का प्लान तो ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन

खान-पान का रखें ध्यान

mind while going honeymoon in south india during winter inside

अगर आपको साउथ इंडियन भोजन पसंद हैं, तो फिर आप मुस्कुराते हुए हनीमून के लिए दक्षिण भारत में पहुंच जाइये। अगर नहीं पसंद है, और हनीमून के लिए दक्षिण भारत ही जाना है, तो यात्रा से पहले से ये जानकारी मालूमात कर ले कि किस जगह पसंदीदा भोजन मिल सकता है। दक्षिण भारत में ऐसी कई हनीमून के लिए जगह है, जो बेहद खूबसूरत भी है और वहां आसानी से उत्तर-भारत, नार्थ इंडियन आदि भोजन आसानी से मिल जाते हैं।

दक्षिण भारतीय शहरों का मौसम

mind while going honeymoon in south india during winter inside

वैसे तो दक्षिण भारत में आप हनीमून के लिए किसी भी समय में जा सकते हैं लेकिन, फिर भी आप अगर मौसम के चलते बीमार नहीं होना चाहते, तो हनीमून पर निकलने से पहले आपको उन जगह में बारे में मौसम से संबंधित जानकारी ज़रूर मालूम कर लेना चाहिए। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई राज्यों में सर्दियों के समय में काफी सुहावना मौसम बना रहता है। फिर भी अगर आप दक्षिण भारत के लिए निकल रहे हैं, तो इसकी जानकारी अपने पास ज़रूर रखें।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों में इन 4 जगहों पर लें हनीमून का मजा

भाषा संबंधित समस्या

going honeymoon in south india during winter inside

दक्षिण-भारत में आपको भाषा संबंधित भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको वहां की स्थानीय भाषा या अंग्रेजी बोलने आती हैं, तो फिर आप कुछ हद तक आपको भाषा संबंधित समस्या नहीं होगी लेकिन, अगर आपको स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी बोलने भी नहीं आती, तो आपको परेशानी हो सकती हैं। इसलिए हनीमून पर निकलने से पहले इस बिंदु पर आपको विचार करने की ज़रूरत है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@ntraveladvisor.com,cloudfront.net)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।