Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

दुनिया की सबसे विचित्र गोभी, कीमत लगभग 2100 रुपये किलो

चलिए इस लेख में दुनिया की सबसे विचित्र रोमनेस्को कॉलीफ्लावर गोभी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं।
Updated:- 2021-09-29, 12:46 IST
about romanesco cauliflower

हमारे आसपास में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गोभी के पराठे पसंद नहीं हो। मुश्किल से 30-40 रुपये किलो गोभी बाज़ार से खरीदकर घर पर लाते हैं और आसानी से हर कोई पराठे बनाकर सुबह नाश्ते में शामिल करते हैं। लेकिन, जब किसी गोभी की कीमत लगभग 2100-2200 प्रति किलो हो तो शायद ही कोई गोभी पराठा खाने के लिए पसंद करें।

जी हां, दुनिया में एक ऐसी विचित्र गोभी है जिसकी कीमत लगभग 2200 प्रति किलो के आसपास बताई जाती है। विचित्र देखने के पीछे की वजह हैं इसके पिरामिड जैसी आकृति और टूटे-फूटे फूल। आज इस लेख में रोमनेस्को कॉलीफ्लावर गोभी के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

अन्य गोभी से है अलग

about romanesco cauliflower Inside

आपको बता दें कि एक सामान्य गोभी के मुकाबले रोमनेस्को कॉलीफ्लावर गोभी देखने में अलग और हल्का हरे रंग की दिखाई देती है। हालांकि, इसके पत्ते अन्य गोभी की तरह ही होते हैं। इस गोभी में छोटी-छोटी कलियों जैसी तमाम आकृतियां होती हैं और यह देखने में बेहद इंटरेस्टिंग भी होती हैं। रोमनेस्को कॉलीफ्लावर को बॉटनी यानि वनस्पति विज्ञान की भाषा में इसे यह ब्रैसिका ओलेरेसिया कहा भी जाता है।(दुनिया के सबसे महंगा तरबूज)

इसे भी पढ़ें:क्या है हैरी पॉटर बटर बियर और बनाने की रेसिपीज, आप भी जानें

कहां होती है इसकी खेती

know about romanesco cauliflower Inside

रोमनेस्को कॉलीफ्लावर गोभी की खेती मुख्य रूप से पश्चिम देशों में होती हैं। खासकर अमेरिका और यूरोप में यह अधिक होती है। रोमनेस्को कॉलीफ्लावर गोभी को लेकर आज भी लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि आखिर ये पिरामिड की तरह रूप कैसे बना लेती है। एक रिसर्च के मुताबिक रोमनेस्को कॉलीफ्लावर के बीच में जो दाने-दार आकृति होती है, वो फूल के रूप में दिखाई देना लगता है, जिससे यह गोभी विचित्र दिखाई देती है।

इसे भी पढ़ें:फ्राइड चिकन के बारे में कितना जानती हैं आप?

क्या है इसके खाने के फायदे

know about romanesco cauliflower Inside

एक रिसर्च के मुताबिक इस गोभी का टेस्ट करीब-करीब मूंगफली की तरह ही होता है। कहा जाता है कि यह खाने के लिए एकदम सुरक्षित गोभी और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-के, विटामिन-सी के साथ-साथ फाइबर के गुण भी मौजूद होते हैं। हालांकि, इन गुणों का अभी तक कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और यूरोप में इस गोभी को मुख्य रूप से खाना पसंद करते हैं। एशिया में इस गोभी की कीमत 2100-2200 रुपये प्रति किलो बताई जाती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।