भगवान राम के नाम पर पड़ा है इस फल का नाम, खाने में बेहद स्वादिष्ट लेकिन मिलने में मुश्किल

फलों का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, हमारे आसपास और मौसम के अनुसार मार्केट में हमें कई तरह फल देखने को मिलता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-17, 19:03 IST
ramphal fruit disadvantages

अयोध्या में राम मंदिर के अनुष्ठान को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। हर तरफ खाली राम मंदिर को लेकर चर्चा है, ऐसे में आज हम आपको रामफल के बारे में बताएंगे जिसे भगवान राम के नाम के ऊपर रखा गया है। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसके सेवन से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। रामफल अक्सर गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ आती है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। मार्केट में सीताफल या शरीफा आसानी से मिल जाता है, लेकिन रामफल हर कहीं आसानी से नहीं मिलता है। बहुत से लोगों को रामफल के बारे में खास जानकारी नहीं होती है, इसलिए इस लेख में हम आपको रामफल के बारे में बताएंगे। जल्द ही यह फल मार्केट में मिलने वाला है आपको दिखे तो एक बार इस फल को जरूर चखें, उम्मीद है यह फल आपको जरूर पसंद आएगा।

रामफल के बारे में

know about ramphal fruit

रामफल का स्वाद लगभग शरीफा की तरह ही होता है, इसके छिलके काफी चिकने और पतले होते हैं। इस फल का तासीर शरीफा की तरह ठंडा नहीं बल्कि गर्म होता है। मार्च से लेकर अप्रैल तक यह फल आपको आसानी से मिल जाएगा। इसका पेड़ सीताफल की तरह काफी बड़ा और लंबा होता है। यह आसानी से कहीं भी लगाई जा सकती है और इसके पेड़ को खास देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है। इस फल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है। बाजार में यह फल आपको 70-80 रुपये किलो में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :  चक्रफूल की तरह दिखने वाले इस फल के बारे में कितना जानते हैं आप

रामफल से बनाएं ये रेसिपीज

रामफल एक स्वादिष्ट और मीठा फल है, इसे आप साधारण खाने के अलावा शेक या आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं। राम फल को रबड़ीके साथ पेयर कर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। वहीं इससे स्मूथी बनाकर बच्चों को भी सर्व कर सकते हैं। बच्चों को इससे बनी आइसक्रिम और डिलीशियस ड्रिंक और रेसिपी काफी पसंद आएगी क्योंकि इसका स्वाद काफी क्रीमी और स्वीट होता है।

रामफल खाने के फायदे

know about ramphal fruit in hindi

वैसे फल का सेवन हमारे सेहत के लिए अच्छा माना गया है, तभी तो केला, सेब और अनार समेत कई दूसरे मौसमी फलों का सेवन करते ही हैं। ऐसे में आपको गर्मियों में आने वाले इस मौसमी फल का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रामफल में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है साथ ही, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत (रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के टिप्स ) करने में भी उपयोगी है। इस फल में फाइबर, विटामिन ए और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

इसे भी पढ़ें :  लाल चींटी की चटनी से लेकर काले चावल तक, उड़ीसा के इन 7 प्रोडक्ट्स को मिला GI टैग

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।