Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:31 AM IST

चक्रफूल की तरह दिखने वाले इस फल के बारे में कितना जानते हैं आप

चक्रफूल की तरह दिखने वाला यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटा होता है। झाड़ीदार पेड़ में गुच्छों में फला यह फल हरे और पीले रंग का होता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-10, 18:59 IST
bilimbi fruit side effects

हमारे आसपास ऐसे कई फल और सब्जियां होती हैं जो स्वाद और सेहत के नजर से बेहद फायदेमंद होती है। ऐसे भी कई फल और सब्जियां हैं, जो हर जगह नहीं पाई जाती, ये किसी खास क्षेत्र में वहां की जलवायु के कारण अच्छी पैदावार होती है। स्टार फ्रूट या चक्रफूल की तरह ही दिखने वाला एक ऐसा ही फल जो मैदानी इलाकों में पाया जाता है इसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है। आम लोगों की पहुंच से दूर इस फल के बारे में काफी कम लोगों को ही जानकारी है। खीरे या स्टार फल की तरह दिखने वाले इस फल को बिलिम्बी के नाम से जाना जाता है। असम में इस फल को कलिंग प्रिंग कहा जाता है, इसे अक्सर कच्चा नमक और मिर्च के साथ खाया जाता है। चलिए बिना देर किए इस फल की खासियत जान लेते हैं।

बिलंबी की खासियत क्या है?

taling pling fruit

बिलंबी फल दिखने में स्टार फ्रूट की तरह दिखता है। झाड़ीदार पेड़ में गुच्छों में फलने वाला यह फल हरे और पीले रंग का होता है। कच्चे में हरा और पकने के बाद पीले रंग का फल खाने में बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। नींबू और आम की तरह स्वाद में खट्टा होने के कारण इसे नमक और मिर्च लगाकर खाया जाता है। भारत के मैदानी इलाकों में इसके पेड़ को उगाया जाता है और यह लगभग साल भर फल देते रहता है। फरवरी के महीने में इसमें फूल आते हैं, जो कि दिसंबर तक उसमें फल लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: लाल चींटी की चटनी से लेकर काले चावल तक, उड़ीसा के इन 7 प्रोडक्ट्स को मिला GI टैग 

इन राज्यों में पाया जाता है बिलंबी का फल

बिलंबी आमतौर पर दक्षिण भारत से लेकर गोवा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडुजैसे राज्यों में पाया जाता है। इन राज्यों का गर्म और आर्द्र जलवायु और साल भर पानी की उपलब्धता बिलंबी को इन जगहों पर बढ़ने में मदद करती है। बता दें कि बिलंबी की चटनी, अचार, सलाद समेत कई चीजें घरों में बनाई जाती हैं।

बिलंबी के फायदे

Bilimbi fruit,

बिलंबी खाने से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, खांसी, सर्दी, जुकाम और हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इस फल की व्यावसायिक मांग न होने के कारण यह धीरे-धीरे बाजारों से विलुप्त हो रही है और इसे संरक्षण प्रदान करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बेहद स्वादिष्ट है यह गुलाब की खुशबू और स्वाद वाला फल, बाजारों में मिलना है मुश्किल

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।