यह है दुनिया का सबसे महंगा खजूर, जानें भारत में कितना है रेट

रमजान शुरू हो चुका है और मुस्लिम भाई-बहन रोजा रख रहे हैं। रोजा रखने के दौरान लोग सहरी और इफ्तार के वक्त खजूर जरूर खाते हैं। बता दें कि रमजान के दिनों में खजूर का विशेष महत्व है। खजूर खाना हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लोग हेल्दी और तंदुरुस्त रहने के लिए खजूर जरूर खाते हैं। बाजार में कई वैरायटी और दाम के खजूर मिलते हैं, ऐसे में क्या आपको पता दुनिया के सबसे महंगे खजूर के बारे में। इस खजूर की खास बात यह है कि यह हर कहीं नहीं उगाया जाता है, बता दें कि इसकी पैदावार सिर्फ सऊदी अरब के मदीना शहर में होती है। मदीना के खास जलवायु के कारण अजवा खजूर का उत्पादन केवल इस शहर में होता है।
अजवा खजूर के बारे में
वैसे तो दुनिया के कई देश और शहरों में खजूर की अच्छी पैदावार होती है। लेकिन सउदी अरब के मदीना शहर में पाई जाने वाली अजवा या मदीना खजूर केवल मदीना में ही उगाई जाती है, इस लिए यह खास और महंगा है। खजूर की पैदावार मुख्य रूप से गर्मियों में होती है, बता दें कि खजूर की खेती का समय मई से लेकर अक्टूबर तक होता है। वहीं एक अजवा खजूर के पेड़ में करीब 22-23 किलो तक अजवा खजूर का पैदावार होता है। हर जगह खजूर की अलग-अलग रेट है, भारत में आपको 3000 से 4000 तक प्रति किलो अजवा खजूर मिलता है।
दुनियाभर के किन देशों में की जाती है खजूर की खेती

वैसे तो दुनियाभर के कई देश खजूर की खेती करते हैं, लेकिन सऊदी अरब, इराक, ईरान और दुबई समेत कई देश खजूर की खेती करते हैं (खजूर खाने के फायदे)। दुनियाभर में पाए जाने वाले खजूर की कीमत 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति किलो तक, होती है। इन सभी में सबसे महंगा अजवा खजूर है, जो सिर्फ मदीना में पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: खजूर असली है या नकली कैसे करें पहचान?
खजूर का प्रति किलो का रेट
दुनिया भर में कई किस्म के खजूर की खेती होती है, सभी का स्वाद और टेक्सचर एक दूसरे से अलग होता है। खजूर का स्वाद और टैक्चर ही उसे एक दूसरे से अलग और कीमती बनाता है। खजूर में जितना अधिक स्वाद और पोषक तत्व होगा उसका दाम भी उतना ही बढ़ते जाएगा। ऐसे में चलिए कुछ लोकप्रिय खजूर के किस्म और किमत के बारे में जान लेते हैं (खजूर की रेसिपी) ।
ये है खजूर के लोकप्रिय किस्म

- ईरानी - 120 रुपये प्रति किलो
- अल ताज -140 रुपये प्रति किलो
- कीमिया -185 रुपये प्रति किलो
- बर्नी -190 रुपये प्रति किलो
- खुबानी -200 रुपये प्रति किलो
- फर्द -210 रुपये प्रति किलो
- शुमरी - 210 रुपये प्रति किलो
- तईबा -225 रुपये प्रति किलो
- बेगमगंजी -225 रुपये प्रति किलो
- ओमान -250 रुपये प्रति किलो
- सफवी -270 रुपये प्रति किलो
- खुदरी -250 रुपये प्रति किलो
- हयात -350 रुपये प्रति किलो
- मेधाज -1550 रुपये प्रति किलो
- अजवा -1800-3500 रुपये प्रति किलो
इसे भी पढ़ें: Eid पर मेहमानों को सर्व करें खजूर से बने ये स्पेशल ड्रिंक्स, जानिए आसान रेसिपीज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।