Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

दुनिया की कुछ ऐसी जगह जहां पड़ती है सबसे अधिक गर्मी

दुनिया में कई शहरों का तापमान इतना बढ़ जाता है की आप उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आज बात करते हैं दुनिया के कुछ सबसे गर्म शहरों की।   
Updated:- 2020-09-24, 17:08 IST
these are hottest places in world

दुनिया में ऐसे कई शहर हैं जहां बहुत ही अधिक गर्मी पड़ती है। जी! हमें मालूम है कि आपको अधिक गर्मी का मौसम पसंद नहीं है, लेकिन आपको ये भी तो सोचना चाहिए कि जिस देश और शहर में दुनिया की सबसे अधिक गर्मी पड़ती हो वहां लोग कैसे रहते होंगे? अक्सर आप कई लेखों में पढ़ते होंगे कि अच्छा इस शहर में सबसे अधिक ठंड पड़ती है, उस शहर में नहीं। लेकिन, आपको ये भी जानकारी रखना चाहिए कि दुनिया के कौन से देश में और किस शहर सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं उन देश और शहरों के बारे में जहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है-    

दश्त-ए-लुत, ईरान

know about hottest places in world inside

शायद आप जान के कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाए, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के दश्त-ए-लुत शहर को दुनिया का सबसे गर्म स्थान माना जाता है। कहा जाता है यहां साल 2005 में अधिकतम तापमान लगभग 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आपको ये भी बता दें कि ईरान खाड़ी देशों में आता है।

इसे भी पढ़ें: अजीबो-गरीब नाम है इन कैफ़े का, लेकिन यहां हर कोई आना चाहेगा खाना खाने

डानाकिल,इथियोपिया

about hottest places in world inside

अफ़्रीकी देश इथियोपिया के डानाकिल शहर को भी दुनिया का सबसे गर्म प्रदेश में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां सालों भर औसत तामपान 34.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहता है। इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह धरती पर सबसे नीची जगह है। ये भी कहां जाता है कि इतनी गर्मी पड़ने बाद भी यहां हजारो लोग रहते हैं। (भारत के 5 सबसे ठंडे शहर)

वादी हल्फ़ा,सूडान

know about hottest places in world inside

इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां सालों-साल बारिश नहीं होती है। सबसे अधिक गर्मी यहां जून के महीने में पड़ती है। इस जगह औसत तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। (विश्व के सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर)

 

केबिली,ट्यूनीशिया

know about hottest places in world inside

ये भी एक अफ़्रीकी देश ही है। केबिली शहर को रेगिस्तानी शहर के नाम भी जाना जाता है। इसे जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां अमूमन 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। यहां रिकॉर्ड तामपान 55 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में ताजमहल पर्यटकों के लिए कब खुलेगा ? जानें इसमें प्रवेश के नियम 

अल अजीजिया, लीबिया 

hottest places in world inside

इसे जगह के बारे में कहा जाता है कि एक समय में ये भी दुनिया का सबसे गर्म प्रदेश हुआ करता था, लेकिन साल 2012 में इस शहर के बारे में बताया गया की यहां अब उतनी गर्मी नहीं पड़ती जितना बोला जाता है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि यहां कुछ साल पहले ही 58 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। (-72 डिग्री के साथ ये है दुनिया का सबसे ठंडा शहर)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।