दो तरह के होते हैं शकरकंद, जानें क्या है इनकी खासियत

शकरकंद खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है, इसे हर कोई खाना पसंद करते हैं। फरवरी से लेकर जून तक आने वाले शकरकंद से घरों में हलवा से लेकर मिठाई और सब्जी तक कई सारी चीजें बनाई जाती है। शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायक होते हैं। सर्दियों में भी शकरकंद आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि शकरकंद के कई प्रकार होते हैं, ऐसे में आज हम आपको इसके दो अलग- अलग प्रकार के बारे में बताएंगे जो आमतौर पर बाजार में मिल जाएंग।
शकरकंद के प्रकार
शकरकंद के तो कई प्रकार होते हैं उनमें से कुछ प्रमुख जो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे वो हैं, सफेद या क्रीम, पीले या मटमैले, लाल या बैंगनी रंग के होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर एक शकरकंद में फैट-0.07 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट-26 ग्राम, प्रोटीन-2 ग्राम, कैलोरी-112, फाइबर-3.9 ग्राम, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, थायमिन, जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
लाल या गुलाबी शकरकंद
गुलाबी शकरकंद खाने में बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है। सफेद शकरकंद की तुलना में एक लाला शकरकंद एक से दो किलो वजन तक हो सकता है। जमीन के अंदर तेजी से बढ़ने और अच्छी मात्रा में उत्पादन होने से किसान इसे लगाना पसंद करते हैं, इसलिए आपको बहुत ही आसानी से बाजार में लाल या गुलाबी रंग के शकरकंदमिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Shakarkandi Special: शकरकंद से तैयार इन स्वादिष्ट रेसिपीज को आप भी करें ट्राई
सफेद शकरकंद
सफेद शकरकंद लाल शकरकंद की तुलना में कम मीठा और टेक्सचर में बालू की तरह होता है। सफेद शकरकंद (शकरकंद के फायदे) का आकार लाल की तुलना में ज्यादा बड़ा नहीं होता है। सफेद शकरकंद का छिलका ज्यादा मोटा होता है और काटते वक्त आसानी से परत के परत केले के छिलके के समान आसानी से निकल जाता है। सफेद शकरकंद का उत्पादन कम होता है, इसलिए किसान इसके बजाए गुलाबी शकरकंद लगाना पसंद करते हैं।
शकरकंद से बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजन
- शकरकंद और दूध से बनी स्मूदी।
- शकरकंद और बैंगन की सब्जी जो छत्तीसगढ़ में बेहद लोकप्रिय है।
- शकरकंद का हलवा जो कि अकसर शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में व्रत धारियों के लिए बनाया जाता है।
- आग में भुना हुआ शकरकंद, जिसे आप बार्बिक्यू (बार्बिक्यू की सफाई कैेसे करें) भी कह सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और टेस्टी लगता है।
- उबला हुआ शकरकंद, जिसे गुड़ या चीनी डालकर पानी में उबाला जाता है और बहुत ही चाव से खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: जिस शकरकंद को आप खा रहे हैं कहीं उसमें कैमिकल्स तो नहीं? जानने के लिए करें ये आसान टेस्ट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।