दुर्लभ हो रहे कटहल जैसे दिखने वाले इस फल का स्वाद आपने चखा क्या

आप में से कितने लोग बड़हल के फल के बारे में जानते हैं। इस फल के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं, यह बिल्कुल कटहल की तरह दिखता है। इस फल को साधारण खाने के अलावा उबालकर मसालों के साथ चाट की तरह भी सर्व किया जाता है। इस फल को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे आर्टोकार्पस, धेउ, लकुच, दाहे, लकूचा, बड़हल और मंकी जैक आदि। बता दे कि यह धीरे-धीरे भारतीय शहरों से गायब हो रहे हैं, इसलिए यह फल दुर्लभ फल की श्रेणी में आता है। खाने में इसका स्वाद संतरा और कस्टर्ड एप्पल की तरह लगता है। ये तो रही बड़हल के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी ऐसे में चलिए जानते हैं इस दुर्लभ फल के बारे में कुछ खास बातें।
बड़हल फल के बारे में

वैसे तो यह कटहल की तरह ही दिखता है, लेकिन इसके आकार कटहल की तरह नहीं होते हैं। यह फल जब धीरे-धीरे पकाते हैं, वैसे ही इसका रंग बदलकर हल्का पीला और गुलाबी रंग के साथ भूरा होने लगता है। उत्तर भारत में इस फल को बड़हल के नाम से जाना जाता है और यह आपको आसानी से शहर के मार्केट नहीं मिलता है, इसलिए इस फल से बहुत से लोग परिचित नहीं हैं। यह फल पकने के बाद बहुत जल्दी खराब होता है, बड़हल की शेल्फ-लाइफ बहुत कम होती है। यह एक जंगली और देशी फल है, जो रीजनल और ग्रामीण बाजारों में मिलते हैं, लेकिन इसकी प्रजाति विलुप्त हो रही है इसलिए अब यह ग्रामीण बाजारों में भी कम मिलते हैं।
बड़हल से बनाएं ये डिशेज

- बड़हल से आप अचार (अचार बनाने की विधि) बना सकते हैं, पंजाब में कच्ची बड़हल से अचार बनाया जाता है। बड़हल के टुकड़ों को लहसुन, आम, मिर्च और सिरके में किण्वित कर अचार बनाया जाता है। पंजाब में इसे धेउ दा अचार के नाम से जाना जाता है।
- बड़हल की करी भी भारत के कुछ क्षेत्रों में बनाई जाती है। इसके फूलों का उपयोग भी डिशेज बनाने के लिए किया जाता है और इसके कच्चे फल को काटकर करी बनाया जाता है।
- गर्मियों में पाए जाने वाले इस फल को पकाकर उसकी चटनी बनाई जाती है। वहीं दक्षिण भारत में इससे कई तरह के रेसिपीज बनाए जाते हैं। इसके फल को छील काटकर सुखाए जाते हैं, फिर इसे किसी भी चीज में खट्टापन लाने के लिए यूज किया जाता है। वहीं असम में इसके छाल को सुपारी (सुपारी के प्रकार) की तरह चबाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: दो महीने मिलने वाले इस दुर्लभ फल से बनाएं स्वादिष्ट अचार, जानें रेसिपी
ये रही बड़हल फल से जुड़ी जानकारी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।