Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है सुपारी, इससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जानें  

सुपारी का नाम तो आपने सुना ही होगा, बहुत से लोगों को इसे खाने की आदत होती है। लोग इसे पान मसाला के जान और शान के रूप में जानते हैं। इस लेख में हम आपको सुपारी के बारे में बताएंगे कि ये क्या है।
Updated:- 2023-06-16, 10:38 IST
betel nut benefits ayurveda

खाने से लेकर पूजा अनुष्ठान तक, घरों में सुपारी के कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। सुपारी को तांबूल फल की श्रेणी में गिना जाता है, जिसका पूजा में नवग्रह बनाने और खाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी सुपारी से कई तरह के रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा वास्तु विशेषज्ञ भी इसका इस्तेमाल कई सारे उपाय के लिए करते हैं। अक्सर इसका इस्तेमाल पान, माउथ फ्रेशनर बनाने और गुटखा में किया जाता है। अधिकांश लोगों को सुपारी के इन्हीं उपयोग के बारे में पता होता है। लेकिन आयुर्वेद के किताब में इसका इस्तेमाल कई तरह के औषधी निर्माण के लिए किया जाता है, वहीं रसोई में महिलाएं इसे मसाले के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं,आज के इस लेख में हम सुपारी के बारे में जानेंगे।

क्या है सुपारी?

what is supari used for

सुपारी एक खाद्य पदार्थ की श्रेणी में आती है जिसे विभिन्न रोग के रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यतः यह तीन प्रकार के होते हैं जिसका इस्तेमाल पान दुकान से लेकर घरों में किया जाता है।

1.साधारण सुपारी

2.मगरोली सुपारी

3.लाल सुपारी

इसमें साधारण और लाल सुपारी का उपयोग खाने के लिए किया जाता है, वहीं मगरोली सुपारी का उपयोग ज्यादातर पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। मगरोली सुपारी की साइज छोटी होती है। वहीं साधारण सुपारी का आकार गोल और बड़ा होता है और लाला सुपारी दिखने में गहरे लाल रंग और चपटी हुई होती है, स्वाद में भी यह साधारण सुपारी से अधिक कड़वी या कसैली होती है। कीमत की बात करें तो लाल सुपारी अन्य से महंगी होती है। 

इसे भी पढ़ें: मानसून टिप्स जो आपके काम को कर सकते हैं आधा

सुपारी के बारे में

types of supari

नारियल, ताड़ (ताड़ गोला रेसिपी) और खजूर के वृक्ष के समान ऊंचा होता है और यह खजूर की तरह गुच्छों में फल देता है। इसके पत्ते नारियल के पत्ते की तरह सीधे और बड़े होते हैं, वहीं इसका तना सीधा, चिकना और छल्लेदार होता है। इसके फल छोटे-छोटे चिकने और नारंगी रंग के होते हैं और पकने के बाद गहरे नारंगी रंग के हो जाते हैं। इस नारंगी रंग के छिलके के अंदर ही सुपारी होता है। कच्चा सुपारी किसी फल की तरह बहुत मुलायम होते हैं जिसे साधारण चाकू से काट सकते हैं, वहीं पकने के बाद सुपारी लकड़ी की तरह सख्त हो जाता है। इस सख्त सुपारी को काटने के लिए सुपारी सरौता नामक औजार का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर सुपारी खाने वाले लोगों के घरों में सुपारी सरौता मिल जाएगा। 

सुपारी का इस्तेमाल

use of supari in hindi

आमतौर सुपारी को बारीक और टुकड़ों में काटकर पान (बनारसी पान) में चूना और कत्था के साथ लपेटकर खाया जाता है। इसके अलावा लोग इससे गुटखा और मीठी सुपारी जैसे कई तरह के पान मसाला बनाने के लिए यूज करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाथ जैसे दिखने वाला यह फल है दुर्लभ, भारत की कुछ ही जगहों में मिलता है खाने को

 

ये रही सुपारी से जुड़ी कुछ खास जानकारी, उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Pixabay

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।