herzindagi
know about ankol fruit tree

बारिश की बूंदों से पकने वाले इस फल के बारे में आप भी जानें

दुनियाभर में ऐसे कई सारे फल-फूल हैं जिसके बारे में या उसके फायदों के बार में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसे ही एक फल है अंकोल जिसके बारे में आपको बताएंगे कि ये क्या है और कैसे उपयोग किया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-12, 15:53 IST

देश में ऐसे कई तरह के फल, फूल, पेड़, पौधे और सब्जी होते हैं जिसके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक फल है अंकोल जो कि दुर्लभ तो नहीं है, लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों को खास जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको अंकोल के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे। बतां दे कि अंकोल जामुन की तरह ही दिखने वाला एक फल है जो जामुन के सीजन में ही पकता। यह फल बैरी के ही समुदाय से आता है और बिल्कुल जामुन की तरह ही दिखता है। अंकोल के फल को खाने के अलावा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी और औषधी के लिए उपयोग किया जाता है।

कैसा होता है अंकोल?

uses of ankol oil

अंकोल का पेड़ बड़ा और कांटेदार होता है और आसानी से कहीं भी उग जाता है। इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है जिसका उपयोग लकड़ी के फर्नीचर बनवाने के लिए किया जाता है। इसके फल, पत्ते, लकड़ी, पतली टहनी और छाल का इस्तेमाल कई सारी चीजों के लिए किया जाता है। यह पौधा दक्षिण अफ्रीका और पूर्वी एशिया के क्षेत्र में पाया जाता है। इसके पेड़ में फरवरी से लेकर अप्रैल के महीने में फूल लगते हैं और गर्मियों में इसमें फल लग जाते हैं। अंकोल के पेड़ में फल लगने के बाद बारिश पड़ने पर इसके फल पकते हैं। इसके पेड़ में खूब सारे फल लगते हैं और दिखने में बिल्कुल जामुन की तरह ही दिखते हैं। 

अंकोल का उपयोग किस लिए किया जाता है? 

ankol oil benefits in hindi

अंकोल का उपयोग वैसे तो आयुर्वेद में कई तरह के रोग के उपचार के लिए किया जाता है। लोग इसके पके हुए फल को ऐसे ही खाते हैं, इसका स्वाद खाने में मीठा होता है और इससे थोड़ी अजीब महक आती है। अंकोल की टहनी को तोड़कर लोग दातुन की तरह इस्तेमाल करते हैं।  इसके अलावा बहुत से शारीरिक समस्याओं के लिए अंकोल के छाल, पत्ते और जड़ का उपयोग किया जाता है। साथ ही, इसके टहनियों से झपड़ी भी बनाई जाती है, जो कि बेहद मजबूत होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- बाजार में दस्तक देने वाला खास आम, जानिए इस खास आम के बारे में सब कुछ

कैसे करें अंकोल का इस्तेमाल? 

ankol powder benefits in hindi

इसके पत्तों को तोड़कर साफ धो लें और पानी में उबालकर काढ़े की तरह पी सकते हैं।

इसके छाली को साफ करके पानी में उबालकर हर्बल चाय की तरह पी सकते हैं।

इसके टहनियों को तोड़कर कांटे और पत्ते को छाँटकर दातुन की तरह यूज कर सकते हैं।

इसके फल को नमक के साथ खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये है भारतीय दुर्लभ फल, जो मात्र दो महीने के लिए बाजार में मिलता है

 

ये रही अंकोल के पेड़ से जुड़ी जानकारी जो आपके काम आ सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।