Fri Sep 18, 2026 | Updated 09:20 PM IST

Luxury Kitchen Wall Colour: किचन पेंट कलर के हिसाब से चुने कैबिनेट डिजाइन, छोटा घर भी दिखेगा लग्जरी

Kitchen Wall Paint Colour: मॉर्डन किचन के लिए अक्सर लोग लाइट रंगों के पेंट कलर का चुनाव करते हैं, लेकिन किचन में अगर आप डार्क पेंट कलर भी चुनेंगी, तो यह खराब नहीं लगने वाला। आजकल डार्क पेंट कलर के साथ लाइट रंग के कैबिनेट्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-21, 17:20 IST
kitchen wall paint colour combination with cabinet ideas

Kitchen Wall Colors With Cabinets: किचन की दीवारों पर कैसा पेंट करवाए, जो कैबिनेट्स के कलर के साथ खूबसूरत लगेगा? यह समझने के लिए पहले आपको मॉर्डन किचन पेंट कलर पर फोकस करना चाहिए। पेंट कलर करवाने के बाद जब आप कैबिनेट्स चुनेंगी, तो कॉमबिनेशन समझने में और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि किचन में किस तरह का पेंट कलर अच्छा लगेगा, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लग्जरी किचन पेंट कलर के हिसाब से कैबिनेट्स कलर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ब्लू और वाइट थीम पेंट डिजाइन

किचन पेंट कलर के हिसाब से अगर आपको कैबिनेट्स चुनना है, तो आप दीवारों को नीला और कैबिनेट्स पीला चुन सकती हैं। अगर आप दीवारों पर सफेद पेंट करवा रही हैं, तो कैबिनेट्स ब्लू चुन सकती हैं। दोनों ही कलर कॉम्बीनेशन का ट्रेंड काफी चल रहा है। यह घर को लग्जरी लुक देने में मदद करता है।

Kitchen wall colors

क्रीम और वाइट कलर पेटं डिजाइन

डार्क क्रीम के साथ वाइट कलर के कैबिनेट्स डिजाइन का मैच भी किचन को क्लासी लुक देने में मदद करता है। अधिकतर लोग इस तरह के किचन डिजाइन को पसंद करते हैं, क्योंकि लाइट थीम वाले किचन लग्जरी लगते हैं। अगर आप वुडन कैबिनेट्स के साथ क्रीम कलर पेंट भी चुनेंगी, तो यह भी किचन को अच्छा लुक देगा।

इसे भी पढ़ें- Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में

kitchen wall paint colour combination

फुल वाइट थीम किचन डिजाइन

एक तरफ जहां लोग किचन को अलग-अलग रंगों के साथ पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को एक ही थीम वाली किचन डिजाइन भी पसंद आती है। एक ही थीम वाले किचन भी घर को लग्जरी लुक देते हैं। इसमें आपको दीवारों और कैबिनेट्स के रंगों को एक ही रंग में रखना है।

इसे भी पढ़ें-Luxury Kitchen Wall Paint: किचन की दीवारों को देना चाहती हैं लग्जरी लुक, कैबिनेट्स पर खर्च करने की बजाय करवाएं इस तरह के पेंट डिजाइन, मॉर्डन लगेगा आपका घर

Modern kitchen paint colors

वाइट और पिंक थीम किचन पेंट कलर आइडिया

किचन को सिंपल और क्लासी लुक देना है, तो आप मैट रंगों का चुनाव कर सकती हैं। वाइट पेंट कलर के हिसाब से किसी भी रंग का कैबिनेट्स डिजाइन अच्छा लगता है। आप डार्क और लाइट किसी भी रंग का कैबिनेट्स लगवा सकती हैं।

Best kitchen paint and cabinet combinations

रेड और वाइट कलर किचन पेंट थीम आइडिया

इस तरह के पेंट डिजाइन में आपको कैबिनेट्स का रंग वाइट रखना है। हालांकि, अगर इसके कलर में बदलाव करके पेंट वाइट करके कैबिनेट्स लाल रंग का करेंगे, तो भी यह खराब नहीं लगने वाला। इससे आपके घर का किचन और भी ज्याजा यूनिक ही दिखेगा।

wall paint colour combination with cabinet

लाइट कलर वूडन कैबिनेट्स के साथ वाइट पेंट

आपने ध्यान दिया होगा कि किचन में लाइट रंगों का चयन करना काफी लग्जरी लुक देता है। यह घर को क्लासी बनाता है और किसी की भी नजर किचन में पड़ेगी, तो वह देखता ही रह जाएगा।

Kitchen pain colours with cabinet

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- homify India, omnihomeideas, courtneysworld/PINTEREST

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।