Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में

किचन को नया और मॉर्डन लुक देने के लिए आपको नई चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि पेंट से ही आप अपन किचन का पुरा लुक बदल सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक बार अगर आपने पुट्टी करवा दी, तो लंबे समय तक आप इस काम से फ्री हैं। एक बार अगर आप सोच-समझकर अच्छे पुट्टी डिजाइन चुन लेंगी, तो किचन का लुक बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होगी। सही रंग और सही पेंट क्वालिटी का चुनाव पहले ही करना समझदारी होती है। आप भी अगर किचन का लुक बदलना चाहती हैं और अभी तक डिजाइन का सिलेक्शन नहीं कर पाई हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लग्जरी वॉल पुट्टी डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
छोटी किचन के लिए लग्जरी पुट्टी डिजाइन
स्मूथ मैट फिनीश वाली पुट्टी- इस तरह के पेंट से दीवारें साफ और एक बराबर दिखती हैं। इस तरह के पुट्टी की खासियत यह है कि इससे किचन ज्यादा बड़ी और ब्राइट लगती है। इतना ही नहीं जब आप किचन में लाइट जलाएंगी, तो यह अच्छे से रिफ्लेक्ट होती है। छोटे घरों और फ्लैट्स में अक्सर किचन का साइज छोटा होता है, इसलिए इस तरह के डिजाइन आपके किचन को मॉर्डन लुक देंगे।

टेक्सचर वाले वॉल पुट्टी डिजाइन
इस तरह के डिजाइन को आप कुकिंग स्लैब के सामने वाली दीवार, डाइनिंग की तरफ वाली दीवार और ओपन किचन में बैक पैनल एरिया वाली दीवार पर बनवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को सिंक या चूल्हे के ठीक पीछे न करवाएं, क्योंकि वहां आपको सफाई में दिक्कत होगी। यह डिजाइन आपके किचन के लुक को मॉर्डन बना देता है, ओपन किचन या बड़ी किचन में इस तरह का डिजाइन अच्छा लगता है।

Wave Pattern Finish वॉल पुट्टी डिजाइन
सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वाले लोगों के लिए यह डिजाइन बेस्ट है। इस तरह के डिजाइन को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और यह आपकी किचन को मॉर्डन लुक भी देता है।
इसमें लहरों जैसा पैटर्न दीवारों पर बनाया जाता है। इससे सिंपल स्पेस भी प्रीमियम फील देता है। इस डिजाइन की खास बात यह है कि अगर दीवार बिल्कुल परफेक्ट नहीं है या हल्की-फुल्की सतह प्लेन नहीं है, तो वेव टेक्सचर उसे छुपा देता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक
Brick Effect Wall पुट्टी डिजाइन
इस तरह की पुट्टी डिजाइन में दीवार को देखने के बाद लोगों को लगेगा कि असली ईंटों से सजाया गया है, लेकिन ऐसा नहीं होता। यह दिखने में ईंट जैसा लुक देता है। यह खास टेक्सचर पुट्टी और डिजाइन टूल्स की मदद से बनाया जाता है, जिससे दीवार पर ईंटों की लाइनें और हल्का उभरा हुआ पैटर्न दिखता है। इसे बनाने में समय ज्यादा जाता है, लेकिन यह किचन के लुक को मॉडर्न बना देता है।
मॉर्डन, इंडस्ट्रियल और कैफे-स्टाइल किचन में इस तरह का डिजाइन ज्यादा पसंद किया जाता है।

स्पंज टेक्सचर डिजाइन वॉल
इन सभी डिजाइन से अगर आप बोर हो गई हैं, तो किचन में स्पंज टेक्सचर वाले डिजाइन भी करवा सकती हैं। यह भी किचन को अच्छा और क्लासी लुक देता है। इससे न चाहते हुए भी लोगों का ध्यान दीवारों पर जाएगा। यह आपकी किचन को बड़ा और लग्जरी लुक भी देता है। आज के समय में इस तरह के वॉलपेपर भी आने लगे हैं, लेकिन अगर आप पेंट करवाना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, pinterest
- किचन में कौन-कौन से वॉल पुट्टी डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
- स्टोन टेक्सचर, मार्बल फिनिश और ब्रिक इफेक्ट डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में है।
- वॉल पुट्टी डिजाइन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- ज्यादा गहरे रंग से बचना चाहिए, वरना यह लग्जरी लुक नहीं देगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।