कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

किचन कैबिनेट डिजाइन का चयन करने से पहले किचन के साइज का पता होना चाहिए। छोटी किचन में अक्सर लोगों को कैबिनेट के आइडिया का चयन करने में परेशानी होती है। इसका कारण यह है कि कम स्पेस में आपको ज्यादा से ज्यादा सामान रखने के लिए जगह चाहिए। अगर कैबिनेट का चयन सही से नहीं होगा, तो आधा सामान अंदर जा ही नहीं पाएगा। इससे किचन पर ही सामान बिखरा रहेगा और किचन भरा-भरा दिखेगा। अगर आप भी अपनी छोटि किचन के लिए सही कैबिनेट डिजाइन चाहती हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम छोटी किचन के लिए सही कैबिनेट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कैबिनेट के ये अलग-अलग आइडिया आपके घर का पूरा लुक बदल देंगे।
वर्टिकल स्टोरेज कैबिनेट्स
क्या आपको कभी किसी ने इस तरह के कैबिनेट्स के बारे में बताया है? इसकी खासियत यह है कि इसमें कम स्पेस के अंदर ज्यादा चीजें स्टोर करने का ऑप्शन मिल जाता है। लंबे और पतले वर्टिकल कैबिनेट्स लगवाएंगी, तो आप कई चीजें एक साथ रख पाएंगी। इसमें किचन में ऊंचाई के स्पेस को भी यूज करने का मौका मिल जाता है, इसलिए छोटी किचन के लिए यह बेस्ट है। इस तरह के डिजाइन आपके किचन को मॉर्डन लुक देंगे।
इसे भी पढ़ें- Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में

स्लाइडर कैबिनेट्स
इन सभी ऑप्शन से भी अच्छा एक ऑप्शन यह है कि आप स्लाइडर कैबिनेट्स बना लें। इसमें कैबिनेट्स का दरवाजे बाहर की तरफ नहीं खुलते, जिसकी वजह से किचन में स्पेस कम होने के बाद भी परेशानी नहीं होती। यह स्लाइड करके अंदर ही रहते हैं, इसलिए कम स्पेस में आप ज्याजा सामान रख सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग खाने वाले कैबिनेट्स करने की जरूरत नहीं है। आप 3 से 4 रो वाले शेल्फ बनवाएं और उसके आगे स्लाइडर दरवाजा लगा दें।

पुल-आउट कैबिनेट्स
कोई भी अच्छा किचन डिजाइनर होगा, तो आपको छोटी किचन के लिए इस तरह के कैबिनेट्स का सुझाव जरूर देगा। इस तरह के कैबिनेट्स पुल करके खींचे जाते हैं। इसके अंदर स्लाइडर लगा होता है। इसे आप जैसे ही बाहर की तरफ खीचेंगी, अंदर का बहुत बड़ा स्पेस बाहर आ जाएगा। इसमें फिर आप ढेर सारा सामान रख लेंगी। इसमें मसाले, बोतलें और छोटे कंटेनर, यहां तक की प्लेट रखने की भी जगहें होती हैं। यह छोटी किचन के लिए सबसे बेस्ट है।

बिना हैंडल वाले कैबनेट्स
कम स्पेस वाले किचन के लिए बेस्ट है कि आप बिना हैंडल वाले कैबिनेट्स लगवाएं। इस तरह के कैबिनेट्स स्पेस कम लेते हैं और ज्यादा ड्राअर बनाना आसान होता है। आपको स्लैब के नीचे और स्लैब के ऊपर दीवार में कैबिनेट्स को फिट करना है। इससे कम स्पेस में ज्यादा सामान आ जाता है। इससे आप पतले-पतले कैबिनेट्स भी बनवाएंगे, तो ऊपर से ये पतले नहीं लगेंगे, क्योंकि हैंडल नहीं होने की वजह से इनमें अलग-अलग पार्ट नजर नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Small Kitchen Design Ideas: छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन स्मार्ट हैक्स से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

अंडर-सिंक कैबिनेट
इससे अच्छा आइडिया और आपके लिए क्या हो सकता है। छेटी किचन के कम स्पेस में जगह को मैनेज करने के लिए और सामान रखने के लिए आप सिंक के नीचे के स्पेस को भी यूज कर सकती हैं। अंडर सिंक कैबिनेट भी इस समय बहुत ज्याजा ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि इससे सिंक का नीचे वाला हिस्सा कवर हो जाता है, जिससे किचन खराब नहीं लगता और स्पेस भी कवर हो जाता है।

मल्टी-लेयर कैबिनेट
इसमें कैबिनेट के अंदर छोटे-छोटे रैक बनाए जाते हैं। मल्टी-लेयर होने की वजह से आप ज्यादा से ज्यादा चीजें लाइन से रख पाती हैं। कम जगह में ज्यादा सामान रखने के लिए लोग पतले रैक वाली कैबिनेट बनाना पसंद करते हैं। आप इस तरह के कैबिनेट के कीचन के कोनों में बनवा सकती हैं। पतले और लंबे रैक से किचन के कोनों का यूज हो जाता है और सामान भी सेट रहता है।

किचन कॉर्नर कैबिनेट डिजाइन
यह डिजाइन किचन के उस स्पेस को कवर करने के लिए है, जो अक्सर लोगों का वेस्ट चला जाता है। इन कॉनर में आप ज्यादा सामान भी नहीं रख पाते हैं और छोटी किचन में आपके पास जगह भी नहीं होती। अगर आप कॉर्नर में भी कैबिनेट्स बनवा लेंगी, तो जो सामान किचन में बाहर रखा रहता है, इसे भी आप कवर कर सकती हैं। ऐसे कैबिनेट्स में आप सब्जियां रख सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, AmiAmi App/ pinterest
- छोटी किचन के लिए कौन-से कैबिनेट डिजाइन सबसे अच्छे होते हैं?
- कम स्पेस में ज्यादा से ज्यादा सामान रखने के लिए कॉर्नर कैबिनेट, ओवरहेड कैबिनेट, ड्रॉअर कैबिनेट और स्लाइडिंग डोर कैबिनेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- क्या छोटी किचन में कैबिनेट लगाना सही होता है?
- हां, क्योंकि सामान को आप दीवार से अटैच कैबिनेट में रख पाते हैं और सामान फैला नहीं दिखता है, तो किचन बड़ा नजर आता है।
- क्या ज्यादा कैबिनेट लगाने से छोटी किचन और छोटी लगने लगती है?
- नहीं, अगर कैबिनेट को आप चुल्हे के नीचे और ऊपर की तरफ ही बनवाते हैं, तो इससे किचन का अन्य स्पेस खाली रहता है। सामान भी कैबिनेट में चला जाता है, तो किचन छोटी नहीं दिखती।
- क्या छोटी किचन में भी लग्जरी लुक दिया जा सकता है?
- हां, सही डिजाइन के कैबिनेट, अच्छी लाइटिंग और मॉड्यूलर स्टोरेज से इसे अच्छा बनाया जा सकता है।
- क्या छोटी किचन में ओपन कैबिनेट अच्छे लगते हैं?
- नहीं, क्योंकि किचन में जितना ज्यादा सामान दिखेगा, वह उतनी ही ज्यादा भरी दिखेगी। छोटी किचन में कैबिनेट लगवाने से सामान दिखाई नहीं देता, जिससे किचन खाली लगती है और बड़ी दिखती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।