Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:48 AM IST

ओपन किचन में खुले दरवाजे के ये डिजाइन बचाएंगे स्पेस, कम जगह में मॉडर्न दिखेगा आपका घर

ओपन किचन के लिए हाफ डोर डिजाइन आइडिया सर्च कर रही हैं, तो लिविंग एरिया का डिजाइन और किचन का साइज भी आपको देखना होगा। खुली किचन में इस तरह के डिजाइन वाले दरवाजे लिए जाते हैं, जो बंद नहीं होते, लेकिन किचन को हल्का कवर कर देते हैं।
Updated:- 2026-03-15, 14:30 IST
kitchen open door design ideas for living room

ओपन किचन में लोग आजकल दरवाजे की जगह पार्टीशन लगवाने लगे हैं। यह दिखने में दरवाजे जैसी ही लगता है, लेकिन स्पेस को बचाता है। इसका कारण यह है कि यह पार्टीशन एक ही जगह की स्पेस में रहते हैं। अगर आप दरवाजा लगाएंगी, तो इसे खोलना और बंद करने के लिए स्पेस रखना पड़ेगा, लेकिन पार्टीशन के साथ ऐसा नहीं है। बड़े घरों में अक्सर खुली किचन में इस तरह डिजाइन लिए जाते हैं, लेकिन अब छोटे घरों में भी लोग ऐसे ही डिजाइन रखने लगे हैं। इससे घर ज्यादा खुला, स्टाइलिश और बड़ा दिखाई देता है और किचन की चीजें भी दिखाई नहीं देती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खुली किचन में ओपन दरवाजे के डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह वर्क आपके लीविंग एरिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा।

स्लाइडिंग ग्लास डोर लगवाएं

ओपन किचन को लोग ओपन भी रखना चाहते हैं, लेकिन उसमें ऐसा दरवाजा लगाना चाहते हैं, जो किचन को कवर भी कर दे और ध्यान भी न जाए। ऐसे डिजाइन के लिए आप स्लाइडिंग ग्लास डोर लगवा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि आप इसे अगर खुला भी रखेंगी, तो ध्यान नहीं जाएगा। आप जब चाहे इसे बंद भी कर सकती हैं और खोल भी सकती हैं। ग्लास डिजाइन होता है, इसलिए बंद होने पर भी खास फोकस नहीं होता।

Open kitchen door designs

image credit- dfwhomedecor/pinterest

वुडन वर्क डोर डिजाइन

इस तरह का डिजाइन अगर आप बनवाती हैं, तो यह दरवाजे का भी काम करेगा और किचन भी पूरी तरह से कवर नहीं होगा। इससे ओपन किचन का लुक खराब नहीं होने वाला और लिविंग एरिया में बैठे लोगों को किचन में रखी चीजें भी नहीं दिखेंगी। वुडन वर्क डोर वाले आइडिया में कई तरह डिजाइन आते हैं। आप स्लाइड या स्ट्रीप वाले डिजाइन चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- किचन सीलिंग डिजाइन से ओल्ड स्टाइल घर भी लगेगा लग्जरी, 'फाइव स्टार' जैसा मॉडर्न लुक देने के लिए आप भी करें ट्राई

Wooden half door designs kitchen

आर्च (Arch) ओपन डोर डिजाइन

ओपन किचन को लग्जरी लुक देना है वो भी डोर डिजाइन के साथ, तो इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला। किचन को बंद लुक भी दे दिया जाए और दरवाजे पर फोकस भी न हो, तो इससे अच्छा आइडिया आपको कोई नहीं बताएगा आपको। यह डिजाइन किचन को क्लासिक और मॉर्डन देने के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

Half door ideas for open kitchens

image credit- Shehzadi jamil/pinterest

फोल्डिंग डोर डिजाइन

क्या आपके दिमाग में आज से पहले फोल्डिंग डोर डिजाइन का आइडिया आया है। इसकी खासियत यह है कि यह किचन और लिविंग एरिया के बीच में बना होता है और फोल्ड होकर ही बंद होता है। फोल्डिंग डोर डिजाइन का फायदा यह है कि यह दिखने में अच्छा भी लगता है और जब मन चाहे बंद हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन के दरवाजे की वजह से घर दिखता है ओल्ड? बिना हटाए इन 5 तरीकों से दे सकती हैं 'मॉडर्न टच

Kitchen partition door ideas

image credit- Abu Sufyan Cheema/pinterest

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Sonu Manekar, Panji/pinterest

FAQ
क्या ओपन किचन में दरवाजा लगाना जरूरी होता है?
ओपन किचन में दरवाजा लगाना जरूरी नहीं होता, लेकिन आप अच्छे पार्टिशन से इसे 2 हिस्सों में बांट सकती हैं। 
छोटे किचन के लिए कौन सा किचन डोर डिजाइन बेहतर होता है?
स्लाइडिंग डोर या फोल्डिंग डोर ही बेस्ट होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।