पुरानी किचन के दरवाजे की वजह से घर दिखता है ओल्ड? बिना हटाए इन 5 तरीकों से दे सकती हैं 'मॉडर्न टच

किचन का पुराना दरवाजा आपके घर का लुक भी खराब करता है, अगर हॉल से किचन का दरवाजा खुल रहा है, तो मेहमानों को भी यह नजर आएगा। ऐसे में आप घर में कितनी भी नई चीजें खरीद कर ले आएं, लेकिन अगर किचन का दरवाजा खराब और पुराना हो गया है, तो यह सारी मेहनत खराब कर देगा। कई महिलाएं अपने किचन को मॉर्डन लुक देने के लिए तरह-तरह की चीजें लेकर आती हैं। नए बास्केट से लेकर बर्तनों और डिब्बों के भी नए सेट खरीदते हैं, लेकिन इसके बाद भी किचन में कुछ अधुरा सा लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण किचन का दरवाजा हो जा सकता है। किचन के खराब दरवाजे को बदलना या हटाने पर खर्च भी ज्यादा आता है, इसलिए अक्सर लोग दरवाजे को ऐसी ही छोड़ देते हैं।आपके घर की किचन का भी अगर ऐसा ही हाल है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन का दरवाजा बदले बिना ही इसे नया लुक देने का अच्छा तरीका बताएंगे।
ग्लॉसी पेंट लगवाएं
किचन का लुक बदल दिया है, लेकिन दरवाजे की वजह से यह खराब लग रहा है, तो आप ग्लॉसी पेंट लगवा सकती हैं। इस तरह का पेंट दरवाजे को चमकदार बनाता है, जो आपकी किचन को मॉडर्न लुक देगा। मॉर्डन डिजाइन वाले दरवाजों पर भी इस तरह का पेंट होता है, इसलिए यह सुंदर लगता है, इसलिए आप भी इस तरह का पेंट करवा सकती हैं।
- पेंट करें- आप मॉडर्न रंग जैसे व्हाइट, पेस्टल ग्रीन, ग्रे या क्रीम पेंट से दरवाजे का लुक बदल सकती हैं। इसके अलावा आप ड्यूल कलर पेंट भी ट्राई कर सकती हैं।
image credit- Jason Bertoniere Painting/pinterest
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर
स्टिकर या वॉलपेपर लगाएं
- किचन का दरवाजा ओल्ड लग रहा है, तो आप स्टिकर यह वॉलपेपर लगा सकती हैं। इससे आपको दरवाजे पर पेंट का खर्च भी नहीं करना होगा और न ही ज्यादा मेहनत लगेगी। मार्केट में कई तरह के डिजाइन वाले स्टिकर आते हैं।
- इसे यूज करने के लिए पहले दरवाजे को पहले कपड़े से साफ करलें
- इसके बाद उस पर वॉल स्टिकर या वुडन फिनिश वॉलपेपर लगाएं।
- इससे दरवाजा बिल्कुल नया जैसा दिखेगा।
- इस तरह के डिजाइन आपके किचन को मॉर्डन लुक देंगे।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन शेल्फ की रोज सफाई के बाद भी धूल से भर जाता है सामान? आजमाएं ये 5 जादुई टिप्स, चमकता रहेगा कोना-कोना
फ्रॉस्टेड ग्लास फिल्म लगाएं
दरवाजे लकड़ी का है और आप इसे बदलनकर फ्रॉस्टेड ग्लास वाला लुक चाहती हैं, लेकिन इसपर खर्च ज्यादा आ रहा है, तो बिना दरवाजा बदले भी इसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप इस तरह के ग्लास स्टीकर का यूज कर सकती हैं। ऐसे स्टीकर दरवाजे का लुक भी बदल देते हैं और खर्च भी ज्यादा नहीं आता।
इससे दरवाजे का लुक मॉडर्न हो जाता है और क्योंकि यह केवल स्टीकर है, तो किचन के अंदर भी दिखाई नहीं देता।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- पुराने किचन दरवाजे को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप नया पेंट या वॉल स्टिकर लगा लें। इससे दरवाजा तुरंत फ्रेश और मॉडर्न दिखने लगता है और खर्च भी कम आता है।
- किचन के दरवाजे के लिए कौन-से रंग सबसे अच्छे लगते हैं?
- अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं, तो व्हाइट, क्रीम, लाइट ग्रे और पेस्टल ग्रीन करवा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।