ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

किचन के साथ अटैच लिविंग रूम डिजाइन बनवाने के लिए स्टाइल सर्च कर रही हैं, तो पहले डिसाइल कर लें कि आप किस तरह का डिजाइन घर में रखना चाहती हैं। अटैच लिविंग रूम डिजाइन के लिए कई पार्टीशन आते हैं, जो आपके घर के साइज और सजावट पर डिपेंड करता है। सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो वूडन पार्टिशन की तरफ जा सकती हैं, लेकिन अगर आपको भारी डिजाइन चाहिए, तो आपको मिक्स पार्टिशन के डिजाइन के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देना चाहती हैं और इंटीरियर डिजाइन के लिए ओपन किचन के साथ लिविंग रूम अटैच करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
लकड़ी के पार्टिशन के साथ लिविंग रूम डिजााइन
घर छोटा है, तो भी आप ओपन किचन के साथ लकड़ी के पार्टिशिन वाला लिविंग रूम डिजाइन बनवा सकती हैं। इसका खासियत यह है कि लकड़ी के डिजाइन वाले पार्टिशिन घर को रॉयल लुक देते हैं। इसमें घर छोटा भी होता है, तो भी डिजाइन की वजह से लग्जरी दिखता है। आपको लड़की के ओपन पार्टिशिन लगवाने हैं, जो किचन और लिविंग रूम के बीच में हो।
image credit- Bernadette Vella/pinterest
किचन विंडो स्टाइल अटैच Living Room डिजाइन
इसमें आजकल लोग दीवार वाले गोल पार्टीशन लगवाने लगे हैं। दीवार राउंड शेप में बनी होती है और बीच में से किचन दिख रहा होता है। लिविंग रूम में बैठे लोग खड़े होकर किचन में देख सकते हैं, लेकिन बैठने में किचन में क्या हो रहा है नजर नहीं आता। महिलाओं को इस तरह का पार्टीशन डिजाइन पसंद आता है, क्योंकि वह बिना किसी चिंता के किचन में काम कर पाती हैं। इस तरह के डिजाइन में लोग बीच के वॉल में लाइटें लगवा देते हैं, जिससे किचन के साथ अटेच लिविंग रूम का डिजाइन और भी ज्यादा क्लासी दिखने लगता है।
image credit- Zoe_home_guide/pinterest
किचन आइलैंड के साथ लिविंग रूम
इस तरह के किचन डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें सोफा और किचन के बीच में डाइनिंग टेबल लगा दिया जाता है। डिजाइन में किचन और लिविंग रूम के बीच किचन आइलैंड जैसा भी बनाते हैं, जिसमें साइड में चेयर रखी जाती है, जिससे डाइनिंग टेबल के लिए अलग से स्पेस नहीं रखना पड़ता। आइलैंड के साथ 2 से 3 स्टूल रखकर लोग यहीं पर खाना खाते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

ग्लास पार्टिशन लिविंग रूम डिजााइन
आजकल घर को मॉर्डन लुक देने के लिए इस तरह के डिजाइन भी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी खासियत यह कि इसमें ग्लास वाली दीवार बीच में लगा जाती है। इससे किचन पूरी तरह से बंद नहीं होता, लेकिन हल्का कवर हो जाता है। लिविंग रूम और किचन अटैच रहते हैं और धुंआ भी किचन से बाहर नहीं जाता। घर को ओपन लुक के साथ-साथ हल्का क्लोज लुक देना चाहती हैं, तो इसे लगवा सकती हैं।

image credit- amazon
हाफ वॉल लिविंग रूम डिजााइन
इसमें किचन को पूरी तरह से बंद भी नहीं किया जाता और अंतर दिखाने के लिए बीच में दीवार लगा दी जाती है। इसमें दीवार आधी ही लगाई जाती है, ताकि आर-पार खड़े होकर देखा जा सके। बैठने पर दीवार के दूसरी तरफ देखना मुश्किल होता है। इसकी खासियत यह है कि महिलाएं खाना बनाते हुए परेशान भी नहीं होती और ओपन किचन के साथ घर का लुक भी लग्जरी लगता है। महिलाओं को इस तरह की किचन ज्यादा पसंद आती है। किचन को अच्छा लुक देने के लिए आइडिया आपके काम आएगा।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, खुली किचन को बिना तोड़-फोड़ के इस तरह दे सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'
स्लाइडिंग डोर पार्टीशन डिजाइन
इस तरह के डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें आप जब मन चाहे किचन को ओपन बना सकती हैं और कभी भी क्लोज लुक दे सकती हैं। स्लाइडिंग वाले पार्टीशन में वूडन और मिरर वर्क वाले दोनों तरह के डिजाइन आते हैं। इस तरह के डिजाइन की खासियत यह है कि किचन और लीविंग रूम में पार्टीशन में होता है और पता भी नहीं लगता।
जाली या CNC कट पार्टीशन
इस तरह के पार्टीशन की खासियत यह है इसमें डिजाइन कट करके बनाया जाता है। कट करके बनाने की वजह से अंदर स्पेस रहता है, जो जाली की तरह दिखता है। यह डिजाइन में कटा हुआ होत है, इसलिए दूर से देखने में खूबसूरत लगता है।
image credit- Jagjeetsingh Bhardwaj/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Aryga/pinterest
- क्या ओपन किचन छोटे घर के लिए सही है?
- हां, ओपन किचन छोटे घरों के लिए बेस्ट होता है।
- ओपन किचन के लिए कौन सा कलर बेस्ट रहता है?
- हल्के रंग जैसे व्हाइट, क्रीम, पेस्टल या लाइट ग्रे स्पेस को बड़ा और ब्राइट दिखाते हैं।
- क्या ओपन किचन हर family के लिए सही है?
- जरूरी नहीं। अगर घर में ज्यादा cooking होती है और मेहमान भी ज्यादा आते हैं, तो प्राइवेसी चाहिए होती है।
- क्या ओपन किचन फैमिली टाइम बढ़ाता है?
- हां, खाना बनाते समय भी आप परिवार से जुड़े रहते हैं, जिससे इंटरैक्शन बढ़ता है।
- ओपन किचन + लिविंग रूम में सबसे बड़ी गलती लोग क्या करते हैं?
- दोनों एरिया को बिना किसी प्लानिंग के एक जैसा छोड़ देते हैं। इससे किचन और लिविंग का फर्क समझ नहीं आता और घर बिखरा हुआ लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।