Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

किचन सीलिंग डिजाइन से ओल्ड स्टाइल घर भी लगेगा लग्जरी, 'फाइव स्टार' जैसा मॉडर्न लुक देने के लिए आप भी करें ट्राई

किचन को अगर आप अलग लुक देना चाहती हैं, तो सीलिंग डिजाइन पर खास फोकस करें। इसका फायदा यह होगा कि इसमें आप अलग-अलग तरह की लाइटिंग लगा सकती हैं। स्पॉट लाइट या एलईडी स्ट्रिप लाइट वाले सीलिंग डिजाइन आजकल ज्यादा ट्रेंड में है।
Updated:- 2026-03-17, 21:28 IST
kitchen ceiling design ideas for modern look

किचन सीलिंग के डिजाइन पर आजकल हर कोई ध्यान दे रहा है। यह आपके घर को मॉर्डन और अलग लुक देती है, इसलिए लोग अब सीलिंग को सिंपल नहीं रखते। किचन अगर बड़ी है, तो इसपर ध्यान ज्यादा जाता है। यही कारण है कि जब लोग घर का डिजाइन तैयार करवाते हैं, तो इसमें सीलिंग कैसी होगी, इस पर खास ध्यान देते हें। अगर घर का डिजाइन और दीवारें सिंपल हैं, लेकिन सीलिंग पर यूनिक डिजाइन बना है, तो यह आपके लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाता है।  आज के इस आर्टिकल हम आपको ओल्ड स्टाइल घर को मॉर्डन बनाने के लिए बेस्ट किचन सीलिंग डिजाइन के बारे में बताएंगे। यह आपकी किचन का लुक पूरी तरह से बदल देंगे।

एलईडी स्ट्रिप लाइट सीलिंग

यह डिजाइन उनके लिए अच्छा है, जो सिंपल में क्लासी लुक चाहते हैं। इसमें सारा खेल एलईडी स्ट्रिप का होता है। सिंपल सीलिंग में इस तरह की लाइट पूरी लुक बदल देती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सीलिंग बनवाते हुए आपको एलईडी स्ट्रिप लगाने के लिए स्पेस रखना होगा। आप गोल, चौकोर, लंबाई या मोटाई में किस तरह से एलईडी स्ट्रिप लाइट लगाना चाहती हैं, इसपर यह निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

modern kitchen ceilings

वुडन पैनल सीलिंग

आप किचन को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो आप वुडन पैनल सीलिंग लगा सकती हैं। आपकी किचन ओपन या मॉड्यूलर है, तो फिर तो आपको इस तरह की सीलिंग जरूर लगवानी चाहिए। इसमें पूरे स्पेस की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लकड़ी के टेक्सचर की वजह से किचन का लुक क्लासी लगता है। आजकल इसमें पीली या वार्म एलईडी लाइट का भी ऑप्शन आने लगा है। किचन के डिजाइन आइडिया आपके घर को अलग लुक देंगे।

  • आप स्ट्रिप पैनल डिजाइन, बॉक्स पैटर्न और क्रॉस या लाइन पैटर्न वाले डिजाइन बनवा सकती हैं।

kitchen ceiling designs

 

जियोमेट्रिक सीलिंग डिजाइन

बड़े घरों की किचन में आपको जियोमेट्रिक सीलिंग डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। बड़े-बड़े होटल्स में भी इस तरह के डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आपको किचन को थोड़ा यूनिक और ट्रेंडी लुक देना है, तो आप इस पैटर्न में अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं। जियोमेट्रिक में कई तरह के पैटर्न बनते हैं।

luxury kitchen ceilling designs

कलरफुल सीलिंग डिजाइन

आजकल इस तरह की सीलिंग का भी बड़ा ट्रेंड है। कलरफुल सीलिंग डिजाइन पर लोगों की नजर ज्यादा जाती है, क्योंकि इसमें लगी लाइ, कलर को ज्यादा पॉपअप करती हैं। अगर आपकी किचन का साइज बड़ा है, तो आप इस तरह की सीलिंग लगवा सकते हैं, लेकिन छोटी किचन में आपको यह अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए डिजाइन का चयन सोच समझ करें। इस तरह के सीलिंग में लोग वेव डजाइन वाले आइडिया ज्यादा पसंद करते हैं। लग्जरी किचन डिजाइन पसंद करने वाले लोगों को यह पसंद आएगा।

colorful kitchen ceiling trends

टाइल्स वाली सीलिंग डिजाइन

इस तरह की सीलिंग की खासियत यह है कि इसमें ज्यादा डिजाइन नहीं होता, लोग  सिंपल डिजाइन वाली टाइल्स लगवाते हैं, लेकिन इसमें लाइंटे लगा देते हैं। टाइल्स पर लाइड पड़ती है, तो यह चमकती है जिससे घर और भी ज्यादा क्लासी लगता है। आजकल बड़े घरों में इस तरह के डिजाइन वाले सीलिंग आइडिया ज्यादा चल रहे हैं। अगर आपको लंबे समय के लिए सीलिंग डिजाइन को फिक्स रखना है, तो यह आइडिया रख सकती हैं। 

 kitchen ceiling designs

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, pinterest, amazon

FAQ
क्या किचन में फॉल्स सीलिंग करवाना सुरक्षित है?
हां, लेकिन ध्यान रखें कि किचन की छत बहुत नीची न हो।
किचन सीलिंग में लाइटिंग कैसी होनी चाहिए?
पूरी छत पर पैनल लाइट्स या स्पॉटलाइट्स रोशनी का सही संतुलन बनाती है।
क्या किचन सीलिंग डिजाइन सच में घर को लग्जरी लुक दे सकती है?
हां, बिल्कुल। सही सीलिंग डिजाइन साधारण किचन को भी फाइव स्टार जैसा मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया जा सकता है।
छोटी किचन में कौन-सा सीलिंग डिजाइन सबसे अच्छा रहेगा?
छोटी किचन के लिए सिंपल फॉल्स सीलिंग और हल्के रंग के डिजाइन सबसे अच्छे रहते हैं। इससे किचन बड़ा और खुला दिखाई देता है।
क्या वुडन सीलिंग डिजाइन किचन में सही रहती है?
हां, लेकिन आपको पानी से बचाव वाली वुडन फिनिश चुननी चाहिए। इससे किचन में वार्म और लग्जरी फील आता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।