Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:38 PM IST

Cooking Hacks: घर पर बनाएं पेपर जैसा क्रिस्पी डोसा, बस बैटर में मिलाएं ये चीजें

घर पर क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए दादी-नानी के नुस्खे इस लेख में बताए गए हैं, जिससे डोसा तवे पर चिपकेगा नहीं और सुनहरा बनेगा। साथ ही, नींबू के छिलके का अचार और दही की ग्रेवी को फटने से रोकने जैसे कई किचन हैक्स भी शेयर किए गए हैं।
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-08-31, 11:41 IST
kitchen hacks
Sakhi

साउथ की तरफ डोसा हर किसी का पसंदीदा नाश्ता माना जाता है। हालांकि, घर पर बनाते समय अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनका डोसा बाजार जैसा क्रिस्पी और कुरकुरा नहीं बन पाता। कई बार तवे पर बैटर चिपक जाता है या डोसा बहुत नरम पड़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो दादी-नानी का यह आसान घरेलू नुस्खा अपनाकर घर पर ही एकदम परफेक्ट और कुरकुरा डोसा तैयार कर सकते हैं। इससे अलग कुछ और भी तरीके हैं, जो आपके किचन के काम को आसान बना सकते हैं। जानते हैं, इनके बारे में...

3 (92)

नुस्खा : जब डोसा क्रिस्पी न बने...

दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा लगभग हर उम्र के व्यक्ति का पसंदीदा नाश्ता माना जाता है। हालांकि, घर पर बनाते समय अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनका डोसा होटल या बाजार जैसा क्रिस्पी और लाल नहीं बन पाता। कई बार तवे पर बैटर चिपक जाता है या फिर सिकने के बाद डोसा नरम पड़ जाता है।

दादी-नानी का अचूक घरेलू नुस्खा:

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अगली बार जब घर पर डोसा बैटर (घोल) तैयार करें, तो उसमें 2 से 3 टेबलस्पून उबले हुए चावल पीसकर मिला लें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: परफेक्ट नहीं बनता है Neer Dosa, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; ना फटेगा और ना ही बि‍गड़ेगा स्‍वाद

इसके फायदे:

  • उबले चावल मिलाने से बैटर की कंसिस्टेंसी एकदम परफेक्ट हो जाती है।
  • डोसा तवे पर बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा और आसानी से फैल जाएगा।
  • सिकने के बाद आपको एकदम होटल जैसा सुनहरा, लाल और सुपर-क्रिस्पी डोसा मिलेगा।

kitchen hacks

 

अन्य किचन हैक्स

यहां आपको कुछ अन्य किचन हैक्स भी दिए जा रहे हैं, जानते हैं इनके बारे में...

1. क्या नींबू के छिलकों से अचार बनाया जा सकता है? अगर हां, तो कैसे?

नींबू के छिलकों से स्वादिष्ट अचार बनाया जा सकता है। इसके लिए नींबू निचोड़ने के बाद छिलकों को फेंकें नहीं, बल्कि एक कांच की बरनी में भरते जाएं। साथ ही स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और चीनी मिलाते जाएं। इसे बीच-बीच में धूप दिखाएं, कुछ ही दिनों में नींबू का अचार तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dosa Noodles की इस रेसिपी को बच्चे भी चाव से खाएंगे, सूजी और चावल से करें तैयार

2. अकसर आलू या बैंगन काटने के बाद भूरे पड़ने लगते हैं। इन्हें काला या भूरा होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

आलू या बैंगन का रंग भूरा न पड़े, इसके लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक मिला दें। अब बैंगन या आलू काटकर उसी पानी में डालें, इससे इनका रंग कभी नहीं बदलेगा।

3. अकसर दही वाली ग्रेवी बनाते समय दही फट जाती है। ऐसा न हो और बढ़िया गाढ़ी ग्रेवी बने, इसके लिए क्या करें?

दही की ग्रेवी बनाते समय दही को फ्रिज से निकालकर तुरंत न डालें। इसे रूम टेम्परेचर पर लाएं और अच्छी तरह फेंट लें। ग्रेवी में जब एक उबाल आ जाए, उसके बाद ही नमक डालें। इस तरह ग्रेवी कभी नहीं फटेगी।

अतिरिक्त टिप: पूरी, पकौड़े या कचौड़ी को डीप फ्राई करते समय तेल में एक चुटकी नमक डाल दें, इससे ये तेल कम सोखेंगे।

सखी फीचर

यह भी पढ़ें- सावन के सोमवार के लिए 4 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।