Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:23 PM IST

Dosa Noodles की इस रेसिपी को बच्चे भी चाव से खाएंगे, सूजी और चावल से करें तैयार

डोसा नूडल्स बनाने का तरीका भी बिलकुल वैसा ही है, जैसे आप दूसरे नूडल्स बनाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसे घंटों तक पकाने की जरूरत नहीं होती।
Updated:- 2026-07-05, 09:00 IST
easy tips to make noodles dosa recipe with suji and rice for kids

बच्चों को नूडल्स खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है, वह हर दिन घर पर नूड्लस खाने की जिद्द करते हैं, लेकिन रोज बच्चों को मैदा नहीं खिलाया जा सकता। एक समय था जब बच्चे घर का बना खाना ही खाया करते थे, लेकिन आज आदतें बदल गई हैं। नूडल्स का स्वाद बच्चों को पसंद होता है, इसे खिलाने के लिए उनके आगे पीछे नहीं घूमना पड़ता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है, जिसे रोज बच्चों को खिलाया तो इससे गंभीर बीमारी हो सकती है। इसी चलते आज के इस आर्टिकल में हम आपको डोसा नूडल्स की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। इस रेसिपी को बनाना इतना आसान है कि बच्चे चाव से भी खाएंगे और सेहत भी खराब नहीं होगी। 

डोसा नूडल्स रेसिपी Recipe Card

साउथ इंडियन डोसे के स्वाद और चाइनीज नूडल्स के स्टाइल का यह अनोखा कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेगा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 30 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priya Singh

Ingredients

  • डोसा बैटर के लिए- चावल या सूजी 2 कप
  • तेल
  • प्याज-1
  • शिमला मिर्च-1
  • पत्ता गोभी- आधी कटोरी
  • हरी मिर्च- 1
  • हरा धनिया- सजाने के लिए
  • मसाला- नमक
  • काली मिर्च
  • लाल मिर्च पाउडर
  • सोया सॉस
  • चिली सॉस और टमाटर सॉस

Step

    डोसा नूडल्स कैसे तैयार करें?

    डोसा बैटर से नूडल्स तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको बैटर बनाना होगा, अगर आप चावल से नूडल्स तैयार करती हैं, तो रातभर चावल को पानी में भिगो दें। इससे सुबह आप इसे मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर सकती हैं। अगर आप इंस्टेंट बैटर बनाना चाहते हैं, तो 1 कप सूजी में जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना सकती हैं। बैटर में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

    • नूडल्स बनाने के लिए आपको इस बैटर को एक बोतल में भरना होगा। इसे आप पतली निब वाली बोतल में भरें, ताकि आप इसकी मदद से आसानी से नूडल्स तैयार कर सकें। नूडल्स को तवे पर डालकर बनाना होगा, बोतल की निब पतली होगी, तो नूडल्स का शेप बनाना आसान हो सकता है।
    • तवे पर नूडल्स तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले तवे को अच्छे से गर्म कर लेना है। अब इसपर हल्का तेल लगाएं, ताकि बैटर चिपके नहीं। इसके बात बोतल की मदद से पतले-पतले नूडल्स जैसी धारियां बनाएं। जब नूडल्स अच्छी तरह पक जाए, तो इसे तवे से उतार लें। इसी तरह पूरे बैटर से डोसा नूडल्स तैयार कर लें और एक प्लेट में फैला कर रख दें।

    dosa noodles recipe

    इसे भी पढ़ें- दिखने में लिट्टी जैसी पर स्वाद अलग: जानें पूर्वांचल के जायके मकोनी की खासियत

    • इस प्रकिया के बाद आपको नूडल्स को सब्जियों के साथ फ्राई करना होगा। इसे आप कढ़ाई में थोड़ा तेल, प्याज-टमाटर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर पकाएं। अब मसाले और सॉस मिलाएं। जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें नूडल्स मिलाएं और हल्का पका कर गैस बंद कर दें। इसे ज्यादा न चलाएं वरना टूट जाएगा। इस तरह आपका डोसा नूडल्स बनकर तैयार हो गया है।
    • बैटर बनाने के लिए रात को चावल भिगोकर रखें और सुबह मिक्सी में गाढ़ा पीस लें।
    • ध्यान रखें कि इसे बहुत हल्का और आराम से चलाएं, नहीं तो नूडल्स टूट जाएंगे। बस हल्का सा पकाकर गैस बंद कर दें, अब आपका डोसा नूडल्स तैयार है।

    healthy noodles for kids

    इसे भी पढ़ें- इस बार घर पर बनाएं तिखूर की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों में बेमिसाल

    ये गलतिया न करें

    डोसा नूडल्स बनाते समय इसका बैटर बहुत ज्यादा पानी न करें। इसे गाढ़ा रखें, ताकी यह तवे पर फैले नहीं। साथ ही सब्जियों को पकाने के बाद जब आप नूडल्स कढ़ाई में डाल रही हैं, तो उसे ढके नहीं। 2 से 3 बार चलाकर धींमी आंच पर 5 से 7 मिनट पकने दें। जब आपको लगे कि मसाला अच्छे से मिक्स हो गया है, तो गैस बंद करें और सर्व करें। 

    आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
    image credit- magnific

    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।