Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:05 PM IST

सावन के सोमवार के लिए 4 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी

सावन के सोमवार पर व्रत के दौरान आप 4 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपीज घर पर ट्राई कर सकती हैं। कम समय में तैयार होने वाले ये फलाहारी व्यंजन स्वाद में भी लाजवाब हैं।
Updated:- 2026-08-07, 21:27 IST
Falahari recipes

सावन के महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं। उपवास के दौरान केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि सही और पौष्टिक आहार का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे। अक्सर लोग व्रत के दौरान एक ही तरह का फलाहार कर ऊब जाते हैं। अगर आप भी एक जैसा फलाहार करके बोर हो गई हैं, तो आज इस लेख में हम आपको 4 आसान रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकती हैं।

व्रत में बनाने के लिए 4 स्पेशल रेसिपीज

अगर आप इस बार सावन के व्रत में कुछ नया, टेस्टी और सेहतमंद बनाना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई ये 4 झटपट बनने वाली स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।

1. सिंघाड़े के आटे का डोसा

अगर आप व्रत में पूरी या पकौड़े जैसी ऑयली चीजों से बचना चाहती हैं, तो सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी डोसा एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। नीचे जानें इसे बनाने का आसान तरीका-

1 - 2026-08-07T210537.404

सामग्री:

सिंघाड़े के आटे का डोसा फलाहार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी - 

  • 1 चम्मच मूंगफली का तेल
  • आधा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च
  • 7-8 कढ़ी पत्ता
  • 3 उबले आलू
  • आधा चम्मच काली मिर्च
  • आधा चम्मच सेंधा नमक
  • हरा धनिया
  • 1 कप सिंघाड़े का आटा
  • 2 चम्मच दही
  • आधा चम्मच सेंधा नमक
  • 1 कप पानी
  • तेल या घी

बनाने की आसान विधि -

सिंघाड़े के आटे से डोसा बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए नीचे कुछ टिप्स बता रहे हैं - 

  • सबसे पहले आलू का मसाला बनाएं। इसके लिए कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता तड़काएं।
  • अब मैश किए आलू, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें, फिर हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें।
  • बैटर तैयार करने के लिए बर्तन में सिंघाड़े का आटा, दही, सेंधा नमक और पानी मिलाकर बिना गुठली वाला घोल बना लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब गरम तवे पर हल्का तेल लगाएं, पानी की बूंदें छिड़ककर पोंछ लें। इसके बाद आंच धीमी करके बैटर फैलाएं।
  • किनारों पर तेल डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें। बीच में आलू का मसाला रखकर मोड़ लें।  

2. ड्राई फ्रूट और केला स्मूदी

अगर आपके पास खाना बनाने का समय कम है या आप शाम को हल्का आहार लेना चाहती हैं, तो ड्राई फ्रूट्स और केले से बनी स्मूदी सही रहेगी। नीचे जानें बनाने का तरीका-

Untitled design - 2026-08-07T213331.422

सामग्री: 

ड्राई फ्रूट्स और केले से स्मूदी बनाने के लिए नीचे दी गई सामग्री लगेगी - 

  • 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • बादाम और किसमिस
  • 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज
  • 2 बड़े चम्मच खजूर
  • 6 से 7 पीस अंजीर
  • 1 केला और 2 गिलास दूध

स्मूदी बनाने का तरीका -

ड्राई फ्रूट्स और केले से स्मूदी कम समय में आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसे बनाने के कुछ स्टेप्स नीचे लिखें हैं -  

  • कद्दू और सूरजमुखी के बीज और सभी ड्राई फ्रूट्स को 1 ग्लास गुनगुने दूध में कम से कम 20–30 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
  • अब भिगोए हुई सभी सामग्रियों के साथ 1 केला और बचा दूध मिलाकर बारीक पीस लें। अब आपकी स्मूदी बनकर तैयार है।

3. फलाहारी उबले आलू की चाट

अगर आपको व्रत में कम समय में कुछ तीखा और जायकेदार खाने का मन हो, तो यह आलू चाट सबसे बेहतरीन और झटपट बनने वाली डिश है। 

3 - 2026-08-07T210543.085

सामग्री:

  • 3 से 4 उबले आलू
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • फ्रेश हरा धनिया और अनार के दाने

उबले आलू की चाट बनाने का तरीका -

उबले आलू की चाट व्रत में खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने की रेसिपी कुछ इस तरह है -

  • एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके उबले आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
  • अब इसे एक बाउल में निकालें और सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर गरमा-गरम परोसें।

4. कच्चे केले की टिक्की

ऑयली पकौड़ों से बचने के लिए कच्चे केले की टिक्की एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट फलाहारी स्नैक है। 

2 - 2026-08-07T210541.529

यह भी पढ़ें- Falahari Namkeen Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए घर पर ही ऐसे तैयार करें फलाहारी खट्टा-मीठा नमकीन, बाजार से लाने की नही पड़ेगी जरूरत

सामग्री:

  • 2 उबले हुए कच्चे केले
  • 1 मैश किया हुआ उबला आलू
  • सेंधा नमक
  • बारीक कटी 2 से 3 हरी मिर्च
  • कद्दूकस किया अदरक
  • भुना जीरा पाउडर
  • 2 चम्मच बाइंडिंग के लिए समा का आटा या कुट्टू का आटा
  • देसी घी 

टिक्की बनाने का आसान तरीका -

फलाहारी में एक जैसा व्रत का खाना खाकर अगर आप बोर हो गई हैं, तो अब कम समय में केले की टिक्की तैयार कर सकती हैं।

  • उबले हुए केलों को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें मैश किया आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर और समा का आटा मिलाकर आटा गूंध लें।
  • इस मिश्रण की टिक्कियां बनाकर तवे पर हल्का सा घी लगाकर दोनों तरफ से मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
  • इसे व्रत की हरी चटनी के साथ खा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सावन व्रत के लिए पहले ही बनाकर रख लें ये 2 फलाहारी नमकीन, मार्केट से लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

इन आसान 4 सामग्री को आप सावन सोमवार व्रत के दौरान बनाकर खा सकती हैं। सही फलाहार का चुनाव करके आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए उपवास का पूरा आनंद ले सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।