Kitchen Cleaning Tips: किचन सिंक की नाली से आ रही बदबू और कीड़े-मकोड़ों को दूर कर सकते हैं ये 3 हैक्स, आज ही करें ट्राई

अक्सर देखा जाता है कि किचन सिंक की नाली में ज्यादा गंदगी जमा होने के कारण इससे बदबू आने लगती है और इसमें कीड़े-मकोड़े होने लगते हैं। अगर आप इन समस्याओं को आसानी से दूर करना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जो किचन सिंक की बदबू दूर करने के साथ कीड़ों से भी छुटकारा दिला सकते हैं।
Updated:- 2026-06-01, 11:25 IST
image

महिलाओं की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है किचन सिंक से आने वाली बदबू। आप चाहे कितनी भी सफाई क्यों न कर लें किचन सिंक में जूठन और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े बचने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। यही नहीं कई बार तो सिंक के नीचे के पाइप में कीड़े तक होने लगते हैं जिससे ज्यादा समस्या बढ़ जाती है। खाने के टुकड़े ही नहीं तेल और बची हुई चीजों के दुष्प्रभाव से किचन सिंक की नाली जाम होने लगती है हुए इसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। अगर आप भी अपने घर की किचन सिंक से आने वाली बदबू और कीड़ों से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपको इस परेशानी से बाहर निकालने में मदद करेंगे और सिंक के पाइप में होने वाले कीड़ों से भी बचाएंगे।

बेकिंग सोडा और सिरके से दूर करें बदबू

baking soda and vinegar

अक्सर देखा जाता है कि किचन सिंक की नाली ज्यादा कचरा भर जाने की वजह से जाम होने लगती है व इससे अजीब सी बदबू आने लगती है। इसके लिए आप एक सबसे आसान हैक ट्राई कर सकती हैं। सबसे पहले आप बेकिंग सोडा और सिरके से सिंक की सफाई करें। इसके लिए आप सबसे पहले नाली में कम से आधा कप बेकिंग सोडा डालें। इसके ऊपर से आप सफेद सिरका डालें। दोनों सामग्रियों के आपस में मिलने से सिंक में झाग बनने लगता है। इसे ऐसे ही 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें ये हैक आप तब आजमाएं तब सिंक पूरी तरह से सूखा हुआ हो। आप इसे रात के समय भी ट्राई कर सकती हैं।
15 से 20 मिनट बाद इस झाग में कम से कम 2 लीटर गरम पानी डालें। इसके बाद सिंक का पानी 1 मिनट तक चलकर छोड़ दें। इस उपाय से नाली की बदबू दूर होने के साथ कीड़ों से मुक्ति भी मिलती है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी और बदबू से हैं परेशान, तो इन ट‍िप्‍स से म‍िनटों में चमकाएं

नमक और गर्म पानी से दूर करें सिंक की बदबू

अगर आपकी लाख कोशिशों के बाद भी किचन सिंक की नाली से बदबू आती है, तो आप रात में सिंक को खाली करने के बाद इसमें एक चम्मच नमक और गर्म पानी डालकर छोड़ दें। इससे सिंक जाम होने की समस्या से भी बचा जा सकता है और इसकी बदबू भी दूर होती है। इस हैक को आप रोजाना ट्राई कर सकती हैं और सिंक की बदबू के साथ कीड़ों से भी मुक्ति पा सकती हैं। नमक सिंक की नाली में जमा चिकनाई को भी दूर करता है और बदबू भी हटाता है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Hacks: ₹20 में किचन सिंक के किनारे पर जमा काली गंदगी होगी साफ, रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

नींबू के छिलकों का करें इस्तेमाल

kitchen sink cleaning hacks

आप किचन सिंक की बदबू और कीड़ों को दूर करने के लिए नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नींबू के इस्तेमाल के बाद बचे हुए छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे सिंक की नाली में डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे के बाद सिंक से छिलके हटा लें और गर्म पानी सिंक में डालें। इससे कीड़े और बदबू दोनों दूर होते हैं और सिंक के जाम होने की समस्या से भी राहत मिलती है।

यहां बताए आसान हैक्स के साथ अगर आप किचन सिंक की नाली की नियमित रूप से सफाई करेंगी तो इससे आने वाली बदबू दूर होने के साथ छोटे कीड़े-मकोड़ों को भी दूर करने में मदद मिलेगी।


Images: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।