Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

Kitchen Sink Cleaning Hacks: ₹20 में किचन सिंक के किनारे पर जमा काली गंदगी होगी साफ, रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Easy Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक हमारे घर का वह हिस्सा है जिसका इस्तेमाल रोज किया जाता है और यही वजह है कि इसके किनारों पर पानी और साबुन के जमने से धीरे-धीरे काली और जिद्दी गंदगी जमा हो जाती है। नीचे पढ़ें इसे साफ करने का आसान तरीका-
Updated:- 2026-02-12, 14:12 IST
image

Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक हमारे घर का वह हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं, जिसके कारण यह जगह गंदी होने लगती है। अगर रोजाना या हर दूसरे दिन इसकी सफाई न की जाए, तो कोने से लेकर सिंक के नीचे वाले किनारे पर काली गंदगी जमा हो जाती है। कीचन की डीप क्लीनिंग के दौरान अक्सर हम इसे रगड़ने में घंटों बर्बाद करते हैं, फिर भी कोनों की सफाई पूरी तरह नहीं हो पाती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मात्र ₹20 के घरेलू सामान से आप इस गंदगी को बिना रगड़े चुटकियों में साफ कर सकती हैं? यह तरीका न केवल सस्ता है बल्कि बेहद असरदार भी है। नीचे जानें पूरी प्रक्रिया-

सिंक के किनारे पर जमी मैल को कैसे हटाएं?

Easy Kitchen Sink Cleaning Tip

सिंक का किनारे पर जमी मैल साधारण डिश सोप से रगड़ने के बाद भी कई बार साफ नहीं होती हैं। अगर आपकी रसोई के सिंक का भी कुछ ऐसा हाल हो गया है, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें तरीका-

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

सफाई के लिए आवश्यक सामग्री

  • सफेद सिरका
  • नींबू
  • नमक

सिंक साफ करने का तरीका

easy way to clean kitchen sink

  • सिंक के किनारे पर जमी काली गंदगी को बिना रगड़े हटाने के लिए नींबू-नमक और सिरका वाला तरीका बेस्ट है।
  • इसके लिए पहले पुराना सूती कपड़ा लें।
  • फिर इन्हें सफेद सिरके में पूरी तरह भिगो दें।
  • अब इन भीगी हुई पट्टियों को सिंक के उन किनारों पर चिपका दें जहां काली गंदगी जमा है।
  • इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • आधे घंटे बाद पट्टियां हटाएं और साफ पानी से धो दें।
  • अब नींबू को बीच से काटें और उस पर ढेर सारा नमक छिड़कें।
  • इसके बाद सिंक के किनारों पर हल्के से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और नमक का रिएक्शन गंदगी को काट देता है।
  • बाद में मग से गर्म पानी डालें, सिंक शीशे की तरह चमकने लगेगा।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से साफ करें किचन सिंक

अगर आपके पास विनेगर नहीं है, तो आप मेडिकल स्टोर से ₹20 वाली हाइड्रोजन पेरोक्साइड की बोतल ला सकती हैं। इसे सीधे काली गंदगी पर डालें और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फंगस और बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ कालेपन को तुरंत खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें-Steel Bottle Cleaning Hacks In Winter: कॉपर से लेकर स्टील बोतल तक, साफ करने में ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्च होंगे एक भी पैसे

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।