किचन सिंक में नहीं फंसा है कचरा, फिर भी जमा हो रहा है पानी? बिना प्लंबर बुलाए इन आसान घरेलू नुस्खों से कर सकती हैं ठीक

किचन सिंक में पानी जमा होना कोई छोटी समस्या नहीं है। हर दिन आपको बर्तन धोने में परेशानी होगी, क्योंकि पानी नीचे जाएगा नहीं। । जब सिंक में पानी नीचे नहीं जाता और वहीं भरने लगता है, तो बर्तन धोना एक झंझट भरा काम लगने लगता है। महिलाएं बर्तन धोने से बचने लगती हैं। अगर पानी बहुत देर तक जमा रहता है, तो अजीब बदबू आने लगती है और पूरा किचन गंदा-सा महसूस होने लगता है। हालांकि, कई लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि थोड़ी देर में अपने आप पानी उतर जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे यह परेशानी और बड़ी हो जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गर्म पानी की तेज धार
- इसका यूज करते समय आपको पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
- आप सिंक में से बर्तन निकाल लें और पानी के पूरी तरह से खत्म होने का इंतजार करें।
- पानी जम सिंक में से नीचे चला जाए, तो इसमें गर्म पानी गिराएं और ऐसे ही छोड़ दें।
- आपको रात में यह काम करना है, ताकि आप इसमें ठंडा पानी न गिराएं।
- रात भर जलता हुआ गर्म पानी डालकर छोड़ दें।
- ऐसा करने से, अगर अंदर कुछ फंसा होगा, तो पिघलकर नीचे चला जाएगा।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रुकता है पानी तो डालें बस ये एक चीज, परेशानियां पल भर में हो जाएंगी दूर
सिंक का स्ट्रेनर नीचे से चेक करें
- हो सकता है कि नीचे स्ट्रेनर में कुछ फंसा हो, जो आपको नजर न आ रहा हो।
- इसके लिए आप पाइप को सिंक से अलग करके नाली में पानी गिराएं।
- अगर सिंक के नीचे लगी नाली में पानी जा रहा है, तो इसका अर्थ है कि सिंक में ही कोई परेशानी है।
- आप स्ट्रेनर को घुमाएं और पानी डालकर बार-बार हिलाने की कोशिश करें।
- अगर कुछ फंसा होगा, तो हिलाने से नीचे आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- शॉवर और नल से पानी आता है स्लो, तो घर पर ही इस तरह से करें ठीक
जाली में पतली तीली डालकर चेक करें
- अगर स्ट्रेनर में कुछ नहीं फंसा है, तो आपको जाली को साफ करने की जरूरत है।
- अगर ऊपर से कचरा नजर नहीं आ रहा है, तो ऐसा जरूरी नहीं है कि अंदर कुछ नहीं हो सकता।
- हो सकता है कि अंदर कुछ फंसा हुआ हो, जिसकी वजह से पानी नीचे नहीं जा रहा हो।
- आप किसी नुकीली चीज को जाली में डालकर चेक करें और जोर लगाएं।
- ऐसा करने से जाली में फंसा कचरा नीचे चला जाता है।
सिंक के नीचे की जाली को चेक करें
- अगर सिंक में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है, तो हो सकता है कि नाली में कचरा फंसा हो।
- इसलिए आप नाली में गर्म पानी डालकर चेक कर सकती हैं या किसी डंडी की मदद से डाली को साफ करें।
- अगर इस तरह से नाली साफ हो जाती है और कचरा निकलता है, तो हो सकता है कि पानी इसी वजह से रुक रहा था।\
- सिंक साफ करने का यह सही तरीका है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।