Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी और बदबू से हैं परेशान, तो इन टिप्स से मिनटों में चमकाएं
-1774333982724.webp)
हमारे यहां भारत में महिलाओं का आधा समय तो किचन में ही निकल जाता है। हाउस वाइफ हों या वर्किंग वीमेन, किचन में काम तो करना ही पड़ता है। हम कुछ भी बनाते हैं तो सब्जियां, दाल या चावल धुलने के लिए सिंक का ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं बर्तनों को भी सिंक में ही धुला जाता है। ऐसे में सिंक का गंदा होना तो आम बात है। कई बार गंदगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बदबू भी आने लगती है।
इसकी सफाई के लिए लोग बाजार से महंगे क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों से किचन के सिंक की सफाई कर सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप किन चीजों से सिंक को नए जैसा चमका सकती हैं? आइए जानते हैं-
बेकिंग सोडा और नींबू
सिंक साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप सबसे पहले सिंक पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। अब आधा नींबू लेकर सिंक पर रगड़ दें। कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब पानी से धो दें। इससे सिंक की गंदगी भी साफ होगी और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिना गैस जलाए घर पर बनाएं Condensed Milk, भूल जाएंगी बाहर वाला स्वाद
सिरका और गरम पानी
अगर सिंक से ज्यादा बदबू आ रही है, तो आप व्हाइट विनेगर और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आधा कप विनेगर सिंक में डाल दें। कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद ऊपर से गुनगुना पानी डाल दें। इससे पाइप में जमी गंदगी साफ होगी और सिंक भी नए जैसा चमक जाएगा।
नमक
आपने दादी नानी को ये कहते सुना होगा कि नमक के पानी से पोछा लगाएं। इससे गंदगी साफ होती है। सिंक के लिए भी आप यही तरीका अपना सकती हैं। पूरे सिंक में नमक छिड़क दें। अब स्पंज से सिंक को रगड़ें और बाद में पानी से धो लें। इससे जिद्दी दाग भी साफ हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- कम बजट में डेकोरेट करें अपना Dining Table, बस फॉलो करें ये 4 आसान स्टेप्स
बदबू रोकने के लिए करें ये काम
- हफ्ते में दो से तीन बार गरम पानी डालें
- नींबू से सिंक को रगड़ें
- पाइप में जमी गंदगी को समय-समय पर साफ करें
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: बैंगन की कड़वाहट ने बिगाड़ दिया है स्वाद, ताे आजमाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये सीक्रेट तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
- केमिकल वाले क्लीनर का बार-बार इस्तेमाल न करें
- स्टील सिंक को ज्यादा जोर से न रगड़ें
- सफाई के बाद सिंक को सूखा जरूर रखें
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सेब और आलू काटते ही पड़ जाते हैं काले, तो फॉलाे करें ये खास ट्रिक; नहीं होंगे खराब
तो अगर आप भी महंगे क्लीनर से नहीं बल्कि घर में मौजूद कुछ चीजों से सिंक की सफाई करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपका सिंक नए जैसा चमकने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।