Kitchen Chimney Cleaning: बिना रगड़े नई जैसी चमक उठेगी रसोई की चिमनी, बस आजमाएं ये आसान देसी हैक्स

Kitchen Chimney Cleaning Tips: क‍िचन में हम जब भी खाना बनाते हैं तो पूरे घर में धुआं भर जाता है। ऐसे में च‍िमनी इस धुएं को खींच लेती है। इससे धीरे-धीरे च‍िमनी में गंदगी जम जाती ह‍ै। कई लोगों को इसे साफ करना मुश्‍क‍िल लगता है, लेकिन हम आपको इसकी सफाई करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे च‍िमनी एकदम नई जैसी नजर आने लगेगी।
Updated:- 2026-05-29, 13:05 IST
image

आज के समय में ज्यादातर लोगों के रसोई में चिमनी जरूर लगी होती है। ये एक तरह से धुआं और चिकनाई खींच लेती हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसी में गंदगी और तेल की चिकनाई जमने लगती है। खासकर जब चिमनी के फिल्टर पर ऑयल की मोटी लेयर जम जाती है तो इसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम इसे रगड़ते-रगड़ते थक जाते हैं, लेकिन ये साफ नहीं हो पाती है।

ऐसे में लोग बाजार से क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर की कुछ चीजों से ही इसकी सफाई कर सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप मिनटों में कैसे चिमनी को नया जैसा चमका सकती हैं। आइए जानते हैं-

kitchen chimney cleaning tips (2)

चिमनी को साफ करने के लिए करें ये काम

  • चिमनी साफ करने से पहले उसका प्लग निकाल दें।
  • अब चिमनी के फिल्टर को आराम से निकालें।
  • अब एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें।
  • इसके बाद फिल्टर को इसी पानी में आधे घंटे के लिए डुबोकर रख दें।
  • अब इसे निकालें और ब्रश से धीरे-धीरे रगड़गकर साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

ये ट्रिक भी आएगी काम

अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंछी नहीं है तो आप नींबू और लिक्विड डिशवॉशर का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में गर्मपानी लेना होगा और उसमें एक नींबू निचोड़ लें और थोड़ा सा डिशवॉशर मिला लें। अब इसी घोल में स्पंज को भिगोएं और फिर पूरी चिमनी पर लगा दें। कुछ देर बार साफ कपड़े से इसे पोछ दें। इससे आप देखेंगी कि चिकनाई कम हो गई है और चिमनी साफ दिखने लगेगा।

kitchen chimney cleaning tips (1)

यह भी पढ़ें- Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्र‍िक्‍स

व्हाइट विनेगर भी आएगा काम

सफेद सिरके का इस्तेमाल आजकल लोग घर की सफाई में भी करते हैं। ये भी चिकनाई हटाने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में सिरके को डाल लेना होगा और चिमनी पर स्प्रे कर दें। करीब इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में साफ गीले कपड़े से इसे पोछ लें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tiles Cleaning Tips: क‍िचन की टाइल्‍स में जम गए हैं हल्‍दी के जि‍द्दी छींटे, तो इन तरीकों से म‍िनटों में होंगे साफ

तो अगर आप भी ये सोचकर चिमनी की सफाई नहीं करती थीं कि इसमें मेहनत बहुत ज्यादा लगेगी, तो ऊपर बताए गए तरीकों से मिनटों में इसकी सफाई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- संतरे के छिलके से साफ करें जली हुई कड़ाही, कमाल का है ये आसान Hack

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।