Kanch Mandir Haridwar: हरिद्वार का अनोखा मंदिर, मूर्ति से लेकर दीवारों तक हर जगह किया गया कांच का इस्तेमाल

Kanch Ka Mandir: जब भी हरिद्वार जाने की बात होती है तो हर किसी के मन में एक ही बात आती है। वहां जाएंगे तो गंगा स्नान जरूर करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर अक्सर लोग गंगा स्नान और आसपास के मंदिर को देखने के लिए जाते हैं। आजकल के समय में वहां पर हर समय भीड़ रहती है। लोग वहां पर दो दिन रुकते हैं हर की पौड़ी पर स्नान करके गंगा आरती देखकर वापस चले जाते हैं। लेकिन आपको एक बार यहां पर बने मंदिरों को देखना चाहिए। यहां पर सबसे फेमस कांच का मंदिर है। इस मंदिर को कांच से तैयार किया गया है। चलिए आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें।
कांच का मंदिर

हरिद्वार के फेमस मंदिरों में से एक है यह कांच का मंदिर। यह मंदिर हर की पौड़ी से 2 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे मंदिरा आपको देशभर के कई सारे शहरों में देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इस तरह का मंदिर देखने को नहीं मिलेगा। इस मंदिर में मूर्तियों से लेकर दीवारों पर कांच का काम किया गया है। यहां पर इससे अलग-अलग कलाकृतियों को तैयार किया गया है। जहां एक तरफ भगवान शिव परिवार की आकृति को तैयार किया गया है। वहीं एक तरफ महाभारत के दृश्य को बनाया गया है।
1970 में हुआ था मंदिर का निर्माण (Kanch Ka Mandir Haridwar)

कांच का मंदिर हरिद्वार में काफी पुराना है। इस मंदिर का निर्माण 1970 में स्वामी वेदांत महाराज ने करवाया था। इसलिए इस मंदिर में साधु-संतों के लिए रुकने का विशेष इंतजार हमेशा रहता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें जो मूर्तियां लगाई गई हैं उसके आसपास कांच लगाया गया है। इससे जब आप इन मूर्तियों को देखने के लिए आगे आएंगे तो इसमें अपनी छवी को देख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: 8 मंजिला भारत माता मंदिर: हर मंजिल की है अपनी एक अलग कहानी
महाभारत से लेकर रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग दीवारों पर देखें

इस मंदिर की दीवारों पर आपको महाभारत से लेकर रामायण के प्रसंग दीवारों पर देखने को मिलेंगे। जहां एकतरफ आपको सीतास्वंर का दृश्य देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी और कृष्ण और अर्जुन का रणभूमि का दृश्य नजर आएगा। यहां पर एक जगह ऐसी भी है जहां पर रणभूमि वाले प्रसंग को मूर्तियों के जरिए दर्शाया गया है। इसमें कांच के घोड़े तैयार किए गए हैं। साथ में जो रथ बनाया गया है वो भी कांच का बनाया गया है। इसलिए हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर में जरूर जाएं।
मंदिर का समय (Kanch ka Mandir Haridwar Timing)

यह मंदिर गर्मी में सुबह 6 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद हो जाता है। वहीं अगर आप सर्दी में इस मंदिर में घूमने जाएंगे, तो इसका समय सुबह 7 बजे से रात 9 बजे रहता है।
इसे भी पढ़ें: हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
इस तरह पहुंचे मंदिर
अगर आप मंदिर के लिए हर की पौड़ी से ऑटो ले रहे हैं, तो वह आपको 50 रुपये 1 सवारी के हिसाब से किराया लेगा। फिर आपको 15 मिनट में मंदिर पर छोड़ देगा। वहां से वापस आने के बाद भी आपको ऑटो या ई-रिक्शा करना होगा।
इस बार आप हरिद्वार जाएं तो इस मंदिर में दर्शन करने जरूर पहुंचे। यहां पर दृश्य देखकर आपको भी अच्छा लगेगा। साथ ही शांति मिलेगी। आप चाहें तो यहां पर कुछ समय के लिए बैठकर ध्यान कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।