सावन में कानपुर के इन शिव मंदिरों को माना जाता है चमत्कारी, दर्शन के लिए इस तरह बनाएं 3 दिन का ट्रिप

अपने जीवनकाल में एक बार अगर आपने महादेव के इन प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर लिए, तो आपको किसी अन्य शिव मंदिरों में जाना पसंद नहीं आएगा। क्योंकि इन शिव मंदिरों की खूबसूरती एक बार देखने के बाद कोई भूल नहीं पाता।   
Updated:- 2024-07-24, 15:13 IST
shiv mandir tmahadev kanpur famous shiva temples

22 जुलाई को सावन का महीना शुरू होने के बाद, भोले के भक्त जगह-जगह मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। सावन के महीनों में पड़ने वाले सोमवार को चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में जब कोई भोलेनाथ को सोमवार के दिन जलाभिषेक करता है, तो भगवान उसकी सभी परेशानियां हर लेते हैं। यही कारण है कि सावन के महीने का इंतजार हर साल भोलेनाथ के भक्तों में देखा जाता है।

अगर आप इस बार के सावन में कानपुर में किसी फेमस शिव मंदिर में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपको किसी ऐतिहासिक मंदिर के बारे में जानकारी नहीं है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महादेव के कुछ खास मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे। 

आनंदेश्वर मंदिर, कानपुर

best shiva temples

इस महादवे मंदिर का इतिहास सदियों पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी पहले का है। सावन में यहां हर साल दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन अगर आप कानपुर में रहकर ही इस मंदिर के दर्शन के लिए आज तक नहीं गए हैं, तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।

यह मंदिर गंगा किनारे पर स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि वर्षों से यहां पर लगभग हर दिन किसी न किसी शिवभक्त द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है। आनन्देश्वर मन्दिर में सावन के समय का नजारा देखने वाला होता है। 

  • कैसे पहुंचे- यहां आप कानपुर सेंट्रल मुख्य रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

खेरेश्वर महादेव मंदिर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by khereshwarmhadev 🕉 (@khereshwarmhadev)

कानपुर के शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर भी उत्तर प्रदेश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का इतिहास भी  महाभारत काल से बताया जाता है। इस मंदिर को लोग चमत्कारी भी मानते हैं। कहा जाता है कि जब सुबह मंदिर के कपाट खुलते हैं, तो रोज पहले ही भगवान  की पूजा पाठ हो चुकी होती है।

यह कैसे होता है, इसके बारे में आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस मंदिर पर देर रात से भक्तों की भीड़ लगने लग जाती है। सावन के सोमवार में इस मंदिर में भी लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह भारत के फेमस शिव मंदिर में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- आप यहां कानपुर रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। मंदिर से रेलवे स्टेशन की दूरी आधे घंटे की है। 

इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव

 

जागेश्वर महादेव मंदिर 

इस मंदिर का इतिहास 300 साल भी पुराना बताया जाता है। यह उत्तर प्रदेश में फेमस शिव मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि यह मंदिर  त्र्यंबकेश्वर धाम की तर्ज पर बनाया गया है। मंदिर एक अर्धगोलाकार शैली में बना हुआ है, पेड़ को सुरक्षित कर बनाया गया है। यहां एक प्राचीन कुआं भी है, जिसके पानी का इस्तेमाल आज भी किया जाता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।