Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

क्या प्याज के बिना राजमा नहीं बनाया जा सकता? आइए शेफ रणवीर बरार से कुकिंग फैक्ट्स जानें

अगर आपको लगता है कि बिना प्याज के राजमा तैयार किया जा सकता है। तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि हम शेफ रणवीर बरार के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपके मन के सारे सवाल खत्म हो जाएंगे।
Updated:- 2024-11-18, 18:39 IST
image

राजमा-चावल नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसकी दीवानगी ही इतनी है कि लोग हर जगह राजमा चावल खाते मिलेंगे। इसलिए इसे भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजन में शामिल किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे प्याज, अदरक-लहसुन और मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जो इसके स्वाद को बेहतरीन बनाते हैं।

हालांकि, राजमा बनाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। कोई इसमें प्याज-लहसुन नहीं डालता, तो कोई इसमें दही का इस्तेमाल करता है। कई लोग तो बिना प्याज इस्तेमाल करें राजमा बनाना पसंद करते हैं।

मगर क्या आपको पता है कि प्याज तो राजमा की ग्रेवी का दिल माना जाता है, क्योंकि यह स्वाद और बनावट में बड़ा योगदान देता है। लेकिन क्या सच में प्याज के बिना राजमा का स्वाद अधूरा है? आइए, इस विषय पर शेफ रणवीर बरार से जानें इससे जुड़े आसान टिप्स-

क्या प्याज के बिना अधूरा है राजमा?

Is rajma incomplete without onion or garlic

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि हम तो बिना प्याज इस्तेमाल करें ही राजमा बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राजमा प्याज के बिना अधूरा है। इसकी ग्रेवी के लिए प्याज इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। प्याज ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के साथ-साथ मिठास और स्वाद को संतुलित करता है।

इसे जरूर पढ़ें- राजमा को परफेक्टली उबालने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

इसे तेल में भूनने पर जो सुनहरी रंगत आती है, वह ग्रेवी का आधार बनाती है। प्याज का रस मसालों के साथ मिलकर राजमा को एक अनोखा स्वाद देता है, जो इसे दूसरे व्यंजनों से अलग बनाता है। इसलिए राजमा बनाते वक्त प्याज का इस्तेमाल करना जरूरी है। 

आखिर क्यों इस्तेमाल करें प्याज?

onion uses

अब सवाल यह आता है कि आखिर प्याज इस्तेमाल करें क्यों? तो बता दें कि प्याज ग्रेवी की गाढ़ी बनावट के लिए जरूरी है। इसे सही तरीके से भूनने पर यह अन्य सामग्रियों के साथ मिलकर एक गाढ़ा और रिच बेस तैयार करती है। 

यह राजमा, छोले, या कढ़ी जैसी डिश को परफेक्ट टेक्सचर देता है। इसके अलावा, प्याज पकने पर अपनी प्राकृतिक मिठास छोड़ती है, जो ग्रेवी को संतुलित करता है। यह मसालों के तीखेपन को कम करके राजमा को ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है। 

खुशबू के लिए इस्तेमाल करें प्याज

What does rajma consist of in hindi

प्याज भारतीय व्यंजनों में खुशबू और स्वाद लाने का काम करती है। इसकी खासियत यही है कि इसे जितना पकाया जाता है, यह उतनी ही खुशबूदार होती है। बस इसे सही तरह से पकाना जरूरी है, इसके लिए प्याज को तेल में धीमी आंच पर भून लें, इससे यह अपने प्राकृतिक तत्वों को छोड़ेगी। 

लगातार पकाने से एक मीठी और गहरी खुशबू निकलती है, जो हर डिश को लाजवाब बना देती है। अगर आप राजमा पका रहे हैं, तो प्याज को बारीक काटें और अच्छी तरह से पकाएं ताकि ग्रेवी अच्छी तरह से बन जाए।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको इन 4 तरह की राजमा के बारे में पता है?

राजमा की रेसिपी

rajma recipe

सामग्री

  • राजमा- 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
  • टमाटर- 3 (प्यूरी बनाई हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-  1 बड़ा चम्मच
  • काजू का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- सजावट के लिए

राजमा की विधि

  • सबसे पहले  राजमा को कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं। इस दौरान एक पैन में तेल गर्म करें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • फिर प्याज, टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं। मसालों में काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें उबला हुआ राजमा और उसका पानी ग्रेवी में डालें। धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। फिर ऊपर से गरम मसाला डालें, हरे धनिए से सजाएं और सर्व करें। 

अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)      

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।