जानिए भारत के सबसे छोटा नेशनल हाईवे के बारे में कुछ खास बातें

आप भी जब कभी किसी राज्य की यात्रा सड़क के माध्यम से करते होंगे, तो जरूर किसी न किसी नेशनल हाईवे से गुजरते होंगी। भारत के अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग नेशनल हाईवे जोड़ने का काम करते हैं और इनकी लंबाई भी बहुत ज्यादा होती है। चलिए आज आपको भारत के सबसे छोटे हाईवे के बारे में बताते हैं।
भारत का सबसे छोटा हाईवे कौन सा है?

भारत का सबसे छोटा नेशनल हाईवे NH 548 है। पूरे भारत में इसका सबसे छोटा रूट है और इसके कारण इस हाईवे की गिनती भारत के सबसे छोटे हाईवे के रूप में होती है। भारत का सबसे छोटा हाईवे सिर्फ 5 किलोमीटर लंबा है। यह हाईवे महाराष्ट्र और कर्नाटक में है।
इसका उत्तरी छोर कलमबोली और दक्षिणी छोर नवी मुंबई से जुड़ा हुआ है। नेशनल हाईवे 548 से पहले भारत का सबसे छोटा हाईवे 47 A हुआ करता था और यह भारत के केरल राज्य के कोचिन जिले में स्थित यह कडनूर को विलिंग्डन आइलैंड से जोड़ने का काम करता है। इस नेशनल हाईवे को अब 966B के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:हाईवे पर सफर करने जा रही हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
भारत में कुल कितने नेशनल हाईवे है?
भारत में 500 से अधिक नेशनल हाईवे हैं और 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 599 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जो कि एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने का काम कर रहे हैं। ये नेशनल हाईवे भारतीय सड़कों का मात्र 1.8 प्रतिशत भाग है परन्तु यह देश के लगभग 40 प्रतिशत ट्रैफिक को कम करते है। वहीं बात करें अगर एनएच 44 एनएचडीपी की तो वह उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को कवर करता है और इसे आधिकारिक तौर पर श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 4,112 किमी (2,555 मील) से अधिक रूट को कवर करता है। इसके साथ ही, यह भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे है।
इसे भी पढ़ें-रोड ट्रिप के दौरान यह हैक्स आएंगे आपके बेहद काम
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।