हाईवे पर सफर करने जा रही हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आप हाईवे पर सफर करने जा रही हैं तो उससे पहले आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 
Updated:- 2022-11-21, 12:32 IST
image

रोड ट्रिप हो या फिर लॉन्ग ड्राइव दोनों ही समय पर ड्राइविंग करने में ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है लेकिन अगर आप हाईवे पर सफर करने जा रही हैं या फिर ड्राइविंग करने जा रही हैं तो आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। हाईवे पर आपको ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने के साथ-साथ किन बातों को ध्यान रखना चाहिए इस लेख में हम आपको बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें। 

1)दूरी बनाकर चलें

what should be checked before travelling on highway

आपको हमेशा हाईवे पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर ही चलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राइविंग के समय अगर आप दूसरे वाहन से उचित दूरी नहीं बनाकर रखेंगी तो दुर्घटना होने की संभावना बहुत अधिक होती है। ट्रैफिक जाम में फंसने के दौरान भी अपने आसपास की परिस्थितियों पर पूरी निगाह बनाकर रखनी चाहिए।

इसके अलावा आपको अपनी गाड़ी को कभी भी सामने चल रही गाड़ी से जल्दबाजी में ओवरटेक नहीं करना चाहिए। बड़े वाहनों को ओवरटेक करते वक्त आपको सड़क पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो। 

2)चेक कर लें फास्टैग अकाउंट

आपको हाईवे पर सफर शुरू करने से पहले फास्टैग अकाउंट में कितना बैलेंस है यह जरूर चेक करना चाहिए। आपको बता दें कि मैनुअल टोल देने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था पर अब अगर आपके फास्टैग अकाउंट में पैसे हैं तो अपने आप टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन निर्धारित पैसे कट जाते हैं। 

आप चाहे तो हाईवे पर सफर शुरू करने से पहले अपने बैंक अकाउंट से भी फास्टैग को लिंक कर सकती हैं। आप एनएचएआई ऐप पर भी अपना फास्टैग बैलेंस चेक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आइए इस लेख में जानते हैं भारत की 9 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में

3)सुरक्षा का रखें ध्यान

आपको अपने वाहन की सर्विसिंग नियमित रूप से करवानी चाहिए। आपको बता दें कि ब्रेक फ्लुइड और कूलेंट लेवल को चेक करना बहुत जरूरी होता है और इसके साथ-साथ आपको खराब मौसम में भी ड्राइविंग करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि वाहन चलाने से पहले अपनी सीट को सही तरह से एडजस्ट कर लेना चाहिए ताकि आपको लंबे सफर में कोई परेशानी ना हो और साथ ही मिरर को भी एडजस्ट कर लेना चाहिए। साथ ही साइड इंडिकेटर का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें-रोड ट्रिप के दौरान यह हैक्स आएंगे आपके बेहद काम

इन तरीकों को फॉलो करके आप हाईवे पर आराम से और सुरक्षा के साथ सफर कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।