श्रीनगर शहर डल झील के किनारे और उसके आसपास कश्मीर घाटी में स्थित है। जम्मू की दो राजधानियों में से एक श्रीनगर की अपनी ही भौगोलिक सुंदरता है। वैसे भी अपने खिलते हुए बगीचों, झीलों, हाउसबोट के लिए प्रसिद्ध, कश्मीर को धरती पर स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं, कश्मीर के श्रीनगर इलाके में आपको दाचीगाम नेशनल रिजर्व, मुगल उद्यान, शंकराचार्य मंदिर, हजरतबल दरगाह, डल झील, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।
अगर आप कश्मीर जा रही हैं तो अपना कुछ वक्त श्रीनगर में अवश्य गुजारिए। यकीन मानिए, यहां पर आप अपने जीवन के कुछ बेहद यादगार पल संजोकर लेकर जाएंगी। तो चलिए आज हम आपको श्रीनगर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए-
दाचीगाम नेशनल पार्क श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से करीबन 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पार्क 1910 से एक संरक्षित क्षेत्र रहा है। शुरूआत में इसे श्रीनगर शहर के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था। वर्ष 1981 में इसे अपग्रेड किया गया और राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। दाचीगाम का पार्क हिमालयी वनस्पतियों और जीवों के विविधता के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर आपको कई विलुप्त होने के कगार पर खड़ी वन्य जीवों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। जैसे हंगुल यानी कश्मीरी लाल हिरण। इसके अलावा आपको यहां पर कस्तूरी मृग, तेंदुआ, हिमालयन सीरो, तेंदुआ बिल्ली, हिमालयन काले भालू, हिमालयन ब्राउन भालू, सियार, पहाड़ी लोमड़ी, हिमालयन वेसल आदि कई वन्य जीव देखने को मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बना रही हों hills station जाने का प्लान तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है और अप्रैल में ज्यादातर भीड़ होती है जब ट्यूलिप पूरी तरह से खिल जाते हैं। यहां पर एक पंक्ति में लगे ट्यूलिप को लगे फूलों को देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। लगभग 12 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले इस गार्डन की परिकल्पना और निर्माण कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा किया गया था। इस गार्डन को बनाने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य था घाटी में फूलों की खेती को बढ़ावा देना।
यह विडियो भी देखें
शंकराचार्य मंदिर को मुस्लिमों द्वारा ज्येष्ठेश्वर मंदिर या सुलेमान सिंहासन के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर ज़बरवान पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर करीबन 1000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और सीढ़ियों से यहां पर 10-15 मिनट में पहुँचा जा सकता है। वैसे तो यह मंदिर आठ बजे तक खुला रहता है, लेकिन अगर आप यहां जाना चाहती हैं तो पांच बजे से पहले जाना उचित रहेगा क्योंकि उसके बाद यहां पर चार पहिया वाहनों के आने की अनुमति नहीं है। भगवान शिव के दर्शन के बाद आप यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: महाकालेश्वर में आखिर क्या है चिता की भस्म से भगवान शिव की आरती का रहस्य
यह खूबसूरत सफेद मस्जिद श्रीनगर में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। श्रीनगर के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक, हज़रतबल दरगाह मुसलमानों द्वारा अत्यधिक पूजनीय है। एक प्राचीन अवशेष में कथित तौर पर यहां पर पैगंबर मोहम्मद के बालों का एक कतरा मौजूद है। मस्जिद के बाहर भी आप कुछ लोकल फूड का स्वाद चख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।