भारत के इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री, जानिए कारण

क्या आपने कभी भारत में कही भी जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट का इस्तेमाल किया है। शायद आपका जवाब होगा नहीं, मगर भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जहां पर जाने के लिए आपके पास वीजा-पासपोर्ट होना जरूरी हैं। आज हम आपको भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं।
किस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री
हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं वह पंजाब के अमृतसर जिले में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी रेलवे स्टेशन (Attari Railway Station) है। बता दें कि इस रेलवे स्टेशन से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए ट्रेन चलती है। यहीं कारण है कि यह एक मात्र ऐसा रेलवे स्टेशन हैं जहां के लिए सभी यात्री को वीजा-पासपोर्ट की जरूरत होती हैं।
अटारी रेलवे स्टेशन है खास
अगर आप इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा-पासपोर्ट के पकड़े जाते हैं तो आपको सीधा जेल भी हो सकती हैं। इस रेलवे स्टेशन पर बिना किसी काम के आना सख्त मना हैं। आप अगर अपने परिवार वालों को छोड़ने आ रहे हैं तो बाहर से ही आपको जाना होगा।
इसे भी पढ़ेः Railway Stations Of India: भारत के ये रेलवे स्टेशन हैं बेहद छोटे
भारत और पाकिस्तान को जोड़ता है यह स्टेशन
भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर होने के कारण इस रेलवे स्टेशन पर कड़ी नजर रखी जाती हैं। लोगों की सेफ्टी के लिए यहां हमेशा जवान तैनात रहते हैं। यहां बिना वीजा-पासपोर्ट के अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपको जमानत भी नहीं मिलते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान से संबंध खराब होने के कारण यहां की रेल सेवा काफी प्रभावित हुई हैं। इस रेलवे स्टेशन पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं।
इसे भी पढ़ेः ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन, यहां से वापस आने का नहीं करेगा मन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।