भारत की इन जगहों पर सेल्फी लेने पर देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

No Selfie Zones in India: क्लिक...क्लिक..क्लिक। एक समय था जब फोन को सिर्फ बातें करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कोई भी नया फोन खरीदने से पहले कैमरे की क्वालिटी पर फोकस करता है। सेल्फी लेना तो आज इतना आम हो गया है कि मौका मिलते ही लोग सेल्फी क्लिक करने लग जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि भारत के कुछ हिस्सों में सेल्फी लेना मना है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ जगहों के बारे में जहां सेल्फी लेना मना है।
रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने की ना करें भूल

भारत में रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना आपको जेल तक पहुंचा सकता है। दरअसल सेल्फी का क्रेज की वजह से बहुत से लोग अपनी जान गवा बैठते थे। इसी को देखते हुए कुछ जगहों पर सेल्फी लेना मना है। ऐसे में आप अब से जब भी भारतीय रेलवे में यात्रा करें ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेने से पहले इस बाद को ध्यान में जरूर रखें।
इसे भी पढ़ेंःवह रेलवे ट्रैक जिसको बनाने के दौरान गयी थीं लाखों की जान, जानें इससे जुड़ा किस्सा
कुंभ का मेला
कुंभ का मेला भारत के सबसे प्रसिद्ध मेलों में से एक है। हजारों-लाखों लोग इस मेले में शिरकत करते हैं। ज्यादा भीड़ को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ही कुंभ के मेले में सेल्फी लेना की अनुमति नहीं होती है।
लोटस टेंपल

भारत समेत पूरी दुनिया के कई टूरिस्ट प्लेसेस पर भी सेल्फी लेने की अनुमति नहीं है। उदाहरण के रूप में जब आप लोटस टेंपल के बाहरी क्षेत्र में फोटो क्लिक करेंगे तो कोई मना नहीं करेगा, लेकिन अंदर प्रेयर वाले स्थान पर सेल्फी लेना अलाउड नहीं है।
गोवा
दुर्घटनाओं से बचने के लिए गोआ में खड़ी चट्टानों और समुद्री चट्टानों जैसे खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने मना है। कुछ समुंदरी तटों पर भी समय-समय पर फोटो खींचना मना हो जाता है। इसके अलावा आप वोटिंग पोल बुथ में भी सेल्फी क्लिक नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःसेल्फी के शौकीन हैं तो भूलकर भी यहां ना जाएं वरना देना पड़ेगा 25 हजार का जुर्माना
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।