भारत में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

छुट्टियां आई नहीं कि हमारा घूमने जाने का प्लान बन जाता है। हमें भारत में घूमने जाने की कम जगहों के बारे में होता है और यही कारण है कि हम हर बार गिनी चुनी जगहों पर जाते हैं, जिससे हम बोर हो जाते हैं। लेकिन भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप घूमने जाने का प्लान बना सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैम, जहां अगर आप चले गए तो वापस आने का आपका मन नहीं करेगा। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये जगहें।
तवांग मोनेस्ट्री

तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक शहर है जो अपने 400 साल पुराने मठ के लिए बहुत ही फेमस है। यह बहुत बड़े बौद्धिक मठों में से एक है। दिखने में इतनी खूबसूरत जगह की एक बार जाएं तो मन लग जाए।
वैसे तो हर जगह जाने का एक सही महीना होता है लेकिन जब जगह इतनी ज्यादा सुंदर हो तो सही समय का इंतजार करना बिलकुल सही नहीं है। इसलिए आने छुट्टियों में आप भी तवांग(तवांग में इन चीजों का लें आनंद) जाएं और प्रकृति का लुफ्त उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें-Travel Tips: क्या आप जानते हैं जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस से जुड़े ये रोचक तथ्य
चैल

हिमांचल प्रदेश किसे जाना नहीं पसंद। पहाड़ों की ठंडी और साफ हवा के लिए तो लोग दूर-दूर से आते हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हैं यह हिल स्टेशन चैल। पहाड़ों की खूबसूरती, तजी हवा, प्रकृति का स्पर्श और दिन में मीठी धूप, यह सब चीजें आप चैल में महसूस कर सकती हैं।
सर्दियों में पहाड़ों पर जाने का अलग ही मजा होता है। अगर आप भी घूमने जाने के लिए किसी अच्छी जगह जाने की सोच रही हैं तो हिमांचल का चैल बहुत ही बढ़िया है।
स्पिटी वैली

यह हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है जो अपनी प्रकृति के लिए फेमस है। स्पिटी का अर्थ होता है मिडिल लैंड और इसे स्पिटी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भारत और तिब्बत के बीच की जमीन पर स्थित है। ताबो मोनेस्ट्री यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है इसलिए यहां जाना बिलकुल भी न भूलें।(5 फेमस बौद्ध मठों के बारे में जानें)
यहां जाने का सबसे अच्छा फायदा है की आपको स्नोफॉल भी देखने को मिल सकता है। स्पिटी वैली में रात के समय तापमान 0 से भी कम हो जाता है ऐसे में बर्फ भी गिरती है। अगर आप भी स्नोफॉल को एन्जॉय करना चाहती हैं तो एक रात जरूर गुजारें स्पिटी वैली में।
इसे जरूर पढ़ें-FACTS: भारत की इस जगह पर सुबह 4.30 बजे ही निकल जाता है सूरज, जानें ऐसी ही 10 बातें
आप इस बार कहाँ घूमने जाने का प्लान बना रही हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।