सेल्फी के शौकीन हैं तो भूलकर भी यहां ना जाएं वरना देना पड़ेगा 25 हजार का जुर्माना

सेल्फी लेना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम जब भी कोई नई जगह जाते हैं तो सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं। कई बार एक सेल्फी आपको हजारों का चुना लगा सकती हैं। शायद आप भी सुनकर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह पूरे तरीके से सच हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां सेल्फी लेने पर आपको 25 हजार का जुर्माना देना होगा।
पोर्टोफिनो में है यह नियम

इटली का पोर्टोफिनो आने वाले पर्यटक सड़कों पर ही रुककर सेल्फी लेने लगते है। पोर्टोफिनो इतनी खूबसूरत जगह है कि यहां की खूबसूरती देखने दूर- दूर से लोग आते हैं। ऐसे में यहां के नजारे को लोग अपने कैमरे में कैद करने से रुक नहीं पाते हैं। Portofino के मेयर माटेओ वियाकावा ने कहा कि यहां पर अराजकता बढ़ती जा रही है। इसके लिए टूरिस्ट ही जिम्मेदार हैं।
पर्यटन के कारण बनाए गए है यह नियम

यहां पर पर्यटक आकर ठहरते हैं और रंगीन प्रकृति का लुत्फ उठाते हैं। अगर आपने यहां पर रुककर सेल्फी ली तो आपको 275 यूरो यानी (24,777 रुपये) का जुर्माना भरना पड़ेगा। इस नियम को यहां इसलिए लागू किया गया है क्योंकि यहां काफी अधिक पर्यटक आने लगे हैं। यहां पर लोग सड़कों पर ही रुक कर सेल्फी लेने लगते है. इसके कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है। ये पाबंदियां सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे तक लागू होंगे।( न कोई धर्म, न पैसा और न ही कोई सरकार, जानिए भारत के इस अनोखे शहर के बारे में)
इसे जरूर पढ़ें-कारवां टूरिज्म का मजा लेने के लिए भारत की यह जगह हैं बेस्ट
पोर्टोफिनो के अलावा भी कई जगह पर सेल्फी पर रोक है

बता दें कि पोर्टोफिनो ही एकमात्र ऐसी जगह नहीं है जो सेल्फी पर रोक लगा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और यहां तक कि ब्रिटेन में भी कुछ स्थानों पर यह नियम हैं।ऐसा पर्यटक की भलाई के लिए ही किया जाता है। ज्यादा ट्रैफिक के कारण पर्यटक के साथ ही आम लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पर कंट्रोल पाने के लिए ऐसे नियम बनाए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-मानसून में मध्य प्रदेश की इन जगहों पर घूम आएं, नहीं करेगा लौटने का मन
अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।