Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

यहां स्थित है देश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान, जानें इससे जुड़ी खास बातें

भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा नेशनल पार्क कहां स्थित है।   
Updated:- 2023-11-27, 11:30 IST
smallest national park in andaman nicobar

देश का सबसे छोटा नेशनल पार्क अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है, जो केवल 5 वर्ग किलोमीटर (5 स्क्वायर किलोमीटर) क्षेत्र में फैला है।

साउथ बटन आयलैंड नेशनल पार्क देश का सबसे छोटा राष्ट्रीय पार्क है। बंगाल की खाड़ी का नीला पानी इस द्वीप की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां की जैव विविधता के कारण यह देश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।

इस नेशनल पार्क में आप  स्नैपर, बाराकुडा (Barracudas), लायनफिश, ग्रूपर और कछुए जैसे समुद्री जानवर देखे जा सकते हैं। 

इस जगह की खास जगह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि जब आप यहां जाएंगे तो आपको कछुए दिखेंगे। साथ ही आप यहां समुद्री मूंगे देख पाएंगे। इसके साथ समुद्री चील को नीले समुद्र तट पर उड़ते हुए भी देखा जा सकता है।

साउथ बटन आयलैंड (South Button Island National Park) छोटी-छोटी पहाड़ियों और समुद्र से घिरा हुआ है। लेकिन पर्यटकों को इन द्वीपों के पहाड़ों पर चढ़ने की अनुमति नहीं है। 

लेकिन यहां आप पानी के नीचे के नजारों को देख सकते हैं। इन द्वीपों में स्कूबा डाइविंग के अवसर मिलते हैं। नौकायन भी कर सकते हैं। हैवलॉक द्वीप समूह से साउथ बटन द्वीप तक नाव की सवारी का नजारा देखकर आपका दिन खुश हो जाएगा।

कैसे पहुंचे?

india smallest national park

साउथ बटन द्वीप (South Button Island National Park) हैवलॉक द्वीप समूह से पूरे एक दिन की यात्रा के द्वारा पहुंच सकते हैं। मोटर बोट द्वारा हैवलॉक द्वीप समूह से साउथ बटन तक पहुंचने में केवल दो घंटे लगते हैं।

आप पोर्ट ब्लेयर से साउथ बटन आयलैंड भी आ सकते हैं। इसलिए, यदि आप अंडमान जाते हैं, तो आप आसानी से देश के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर सकते हैं। (Delhi NCR के पार्क)

अगर आप साउथ बटन आइलैंड घूमने का प्लान बना रहे हें, तो दिसंबर से अप्रैल तक साउथ बटन आयलैंड जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों की छुट्टियां खत्म हो उससे पहले गुड़गांव के इन वॉटर पार्क में घूम आएं

 

 

यहां का मौसम

andaman nicobar islands

यहां आपको लगभग 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक औसत तापमान का अनुभव होगा। दक्षिण-पश्चिमी मानसून का मौसम, जो जून से अक्टूबर तक चलता है, द्वीप में बहुत अधिक बारिश लाता है और दिसंबर से अप्रैल तक के महीने पर्यटन के लिए सबसे बेस्ट हैं।

यह जगह लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का आनंद लेने के लिए एक पसंदीदा स्थान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इसका घर है। (दिल्ली के बगल में है खूबसूरत सोहना हिल्स)

इसे भी पढ़ें- नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के ये खूबसूरत हिल्स

खासियत

  • यह 5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है
  • इसकी स्थापना 1987 में हुई थी.
  • यहां समुद्री कछुआ, डॉल्फिन, ऑक्टोपस, सफेद पेट वाले समुद्री ईगल, मूंगा चट्टान आदि जीवों की एक विशाल विविधता देखी जा सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।