Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

Most Expensive Dosa: हैदराबाद में मिलता है भारत का सबसे महंगा 'गोल्डन डोसा', 24 कैरेट सोने की चढ़ी होती है परत

Most Expensive Dosa Of Hyderabad: साउथ इंड‍िया के खाने की बात हो और डोसे का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। आमतौर पर डोसा आपको 50 से 200 रुपये तक में म‍िल जाता होगा, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि एक ऐसा डोसा भी है जिसकी कीमत हजारों में है? हम आपको इस डोसे के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-13, 13:10 IST
Most Expensive Dosa Of Hyderabad

हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। होटलों में भी एक से एक ड‍िशेज सर्व की जाती हैं। यहां नॉर्थ इंड‍ियन, साउथ इंडि‍यन, इटैल‍ियन और चाइनीज ड‍िशेज तो लोगों को खूब पसंद आती हैं। साउथ इंड‍ियन ड‍िशेज की बात करें तो डोसा सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िया जाता है। आमतौर पर आपने स्‍ट्रीट पर डोसा 50 से 60 रुपये में खाया होगा, होटलों में 250 रुपये खर्च क‍िए गए होंगे, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि भारत में एक ऐसा डोसा भी म‍िलता है ज‍िसकी कीमत हजारों में होती है?

दरअसल, हैदराबाद में एक गोल्‍डन डोसा म‍िलता है, जो अपने स्‍वाद के ल‍िए जाना जाता है। इस डोसे की खास‍ियत ये है क‍ि इस पर 24 कैरेट सोने की लेयर चढ़ाई जाती है। इसी कारण इसकी गि‍नती भारत के सबसे महंगे डोसे में होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

most expensive dosa of hyderabada (2)

कहां म‍िलता है ये डोसा?

आपको बता दें क‍ि हैदराबाद में बंजारा ह‍िल्‍स इलाके में एक डोसा रेस्‍टोरेंट है, वहीं पर ये डोसा सबसे पहले फरवरी 2023 में तैयार क‍िया गया था। इसे 916 केडीएम गोल्ड डोसा के नाम से भी जाना जाता है। इस डोसे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके ऊपर खाने लायक 24 कैरेट सोने की परत लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें- मूंग दाल के लड्डू बनाते समय सख्त हो गए हैं? जानें इन्हें दोबारा सॉफ्ट करने का आसान तरीका

कितनी है इसकी कीमत?

जहां एक नॉर्मल डोसा 50 से 250 रुपये के बीच मिल जाता है, वहीं इस गोल्डन डोसे की कीमत करीब 900 से 1000 रुपये तक बताई जाती है। इसी वजह से इसे हैदराबाद के सबसे महंगे डोसों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

most expensive dosa of hyderabada (1)

कैसे तैयार किया जाता है ये डोसा?

इस डोसे को नॉर्मल डोसे की तरह ही बैटर से बनाया जाता है, लेकिन इसे खास बनाने के लिए ऊपर से खाने वाले गोल्ड फ्लेक्स लगाए जाते हैं। इसके साथ घी, काजू, बादाम और कई तरह की चटनियां भी सर्व की जाती हैं। तेलंगाना की मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, इस डोसे के साथ अलग-अलग पोडी मसाले भी सर्व कि‍ए जाते हैं। इससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Different Types Of Poha: एक नहीं, नाश्‍ते में 4 तरह के बनाएं पोहे; स्‍वाद में नहीं रहेगी काई कमी

क्या सिर्फ यहां गोल्डन डोसा ही मिलता है?

इस रेस्टोरेंट में कई तरह के डोसे मिलते हैं। यहां ड्राई फ्रूट डोसा, चॉकलेट डोसा और कई फ्यूजन डोसा भी लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि‍, सबसे ज्‍यादा पॉपुलैर‍िटी इसे गोल्‍डन डोसा से ही म‍िली।

यह भी पढ़ें- दही-चीनी खाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानें इत‍िहास

तो अगर आप भी फूड लवर हैं तो हैदराबाद का ये गोल्डन डोसा आपको जरूर ट्राई करना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।